महंगाई के दौर में अयोध्या का अनोखा भोजनालय, 10 रूपये में मिल रहा भरपेट भोजन

0
महंगाई के दौर में अयोध्या का अनोखा भोजनालय, 10 रूपये में मिल रहा भरपेट भोजन


Last Updated:

राजू कसौधन ने बताया कि अयोध्या में श्री मां अन्नपूर्णा भोजनालय की स्थापना हुई है. यहां पर हम 10 रुपये में भरपेट भोजन अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अथवा अयोध्या वासियों को देते हैं. प्रभु श्री राम की इच्छा और हनुमान जी महाराज की कृपा से हम ₹10 में भोजन करते हैं. चाहे जितने लोग आ जाएं भोजन की कोई कमी नहीं होती है. हमारा उद्देश्य है श्रद्धालुओं की सेवा करना क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं.

अयोध्या: भगवान राम की नगरी में राम लला के मंदिर निर्माण के बाद देश और दुनिया के राम भक्तों ने रामनगरी की तरफ रूख किया. राम मंदिर के साथ और रामराज की तरफ अयोध्या बढ़ती नजर आ रही है. जहां पर कोई भूखा ना सोए इसको लेकर माता अन्नपूर्णा की विशेष कृपा भगवान की जन्मस्थली पर है. जहां पर दर्जनों निशुल्क भोजनालय आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं. जिसमें गरीब असहाय मजबूर बिना किसी भेदभाव के भोजन करते हैं.लेकिन जहां देश और दुनिया में महंगाई चरम पर है. वहीं अयोध्या में एक ऐसा अनोखा राम भक्त जो अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए अपने खजाने खोल कर बैठा है. मात्र ₹10 में भोजन यह कोई दिखावा नहीं सच्चाई है.

10 रुपये में उपलब्ध करा रहा भोजन

अयोध्या का एक ऐसा व्यक्ति जिसने बहुत मिनिमम चार्ज या यूं कहा जाए कि लोगों को उसके द्वारा परोसी जा रही थाली (अनाज) की कद्र हो इसलिए मात्र ₹10 में भोजन उपलब्ध करा रहा है .यह ₹10 भोजन की कीमत नहीं भोजन का न्योछावर कहा जा सकता है क्योंकि अयोध्या आने वाले हर व्यक्ति को अयोध्या में भोजन सरलता और सुगमता से मिले और उस भोजन की वह कद्र कर सके इसको लेकर लगातार राजू प्रयासरत रहते हैं. प्राचीन अयोध्या की प्राचीन परंपरा है कि अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति अयोध्या में कम से कम भूख ना सोए ऐसी व्यवस्था त्रेता की अयोध्या में थी इस शैली पर अयोध्या आगे बढ़ती रही. मठ मंदिरों में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गरीबों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था.

दान से चल रहा है भोजन

यह भोजन लोगों के सहयोग से दान से चल रहा है लेकिन अयोध्या में एक ऐसा व्यक्ति है जो भोजन अपनी जेब से करा रहा है इसके लिए किसी से मदद या किसी से दान नहीं ले रहा है. यह व्यक्ति है राजू भगवान राम के नगरी में रामलला का मंदिर बनने के बाद देश दुनिया के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे करोड़ों राम भक्तों ने महाकुंभ के दरमियान अयोध्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. अयोध्या राम भक्तों के लिए भले ही छोटी पड़ गई लेकिन अयोध्या वासियों का दिल राम भक्तों के लिए हमेशा बढ़ा रहा अयोध्या में हर समय अयोध्या वासी अपने मेहमानों का स्वागत करते उनकी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराते है. भरपेट भोजन को लेकर राजू का भी एक प्रयास कहीं ना कहीं मील का पत्थर साबित होता है राजू का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से प्रेरित हैं और इस नव्य अयोध्या राम की अयोध्या में गिलहरी योगदान अपना भी दे रहा है ताकि हर राम भक्त अयोध्या से अच्छी स्मृतियां लेकर ही वापस है.

5 वर्षों से चला रहे भोजनालय

अन्नपूर्णा भोजन संचालित करने वाले राजू कसौधन ने बताया कि अयोध्या में श्री मां अन्नपूर्णा भोजनालय की स्थापना हुई है. और यहां पर हम ₹10 में भरपेट भोजन अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अथवा अयोध्या वासियों को देते हैं. प्रभु श्री राम की इच्छा और हनुमान जी महाराज की कृपा से हम ₹10 में भोजन करते हैं. चाहे जितने लोग आ जाएं भोजन की कोई कमी नहीं होती है. हमारा उद्देश्य है श्रद्धालुओं की सेवा करना क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं. और दर्शन पूजन करते हैं जिसमें कई श्रद्धालु विशिष्ट होते हैं.

कई श्रद्धालु कम पैसे में भी भोजन ग्रहण करना चाहते हैं तो उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध की गई है. ताकि जो भी श्रद्धालु अयोध्या आए उनको सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो सके. वैसे हम व्यापारी हैं और हम व्यापार करते हैं जो कमाई होती है उसी से हम ऐसी सेवा कर रहे हैं सब प्रभु राम की माया है. इतना ही नहीं हमारा एक भोजनालय गोंडा में भी चलता है वहां पिछले 5 वर्षों से हम ₹10 में भरपेट भोजन करते हैं पिछले 1 वर्षों से अयोध्या में भी करवा रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *