महाशिवरात्रि पर आ रहे हैं काशी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान, मंदिर ने जारी की एडवाइजरी
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Varanasi News : काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन की ओर से महाशिवरात्रि पर काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने सात बातों का ख्याल रखने को कहा है….और पढ़ें
महाशिवरात्रि पर काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मंदिर प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी…
वाराणसी. महाशिवरात्रि पर काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है. ऐसे में विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से सात अपील की गई है. दूर-दराज के क्षेत्रों से वाराणसी की तरफ आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वो महाशिवरात्रि के दिन और अन्य शिव मंदिरों में दर्शन घर पर रहकर ऑनलाइन, सोशल मीडिया हैंडल्स, यूट्यूब पर प्राप्त कर सकते हैंं.
- महाशिवरात्रि के दिन नागा साधुओं की शोभा यात्रा और उनके दर्शन-पूजन का कार्यक्रम होने के कारण गोदौलिया और मैदागिन से होते हुए गेट नंबर-4 की तरफ आने वाले रूट का डायवर्जन पुलिस द्वारा किया जाना है. ऐसे में दोपहर 1.00 बजे तक सामान्य जनों का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गोदौलिया-मैदागिन के रास्ते से प्रवेश नहीं होगा.
- कई आखाड़ों से साधु-संतों, नागा साधुओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी और बाबा का दर्शन किया जाएगा. इसके चलते गेट नंबर-4 (गोदौलिया द्वार) से सामान्य जन का प्रवेश पूरी तरह बाधित रहेगा.
- तेज धूप और गर्मी में देर तक इंतजार करना बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों आदि के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकती है. ऐसे में महाशिवरात्रि पर मंगलवार से बुधवार तक प्रोटोकॉल दर्शन पूरी तरह बंद रहेगा.
- काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों से अपील है कि खाली पेट दर्शन के लिए लाइन में न लगें क्योंकि महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों की अधिक भीड़ होने के चलते दर्शन में ज्यादा समय लगने की संभावना है. ऐसे में खाली पेट रहने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
- महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में मोबाइल लॉकर इत्यादि की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. एक ही दिशा में मूवमेंट प्लान के कारण किसी दुकान इत्यादि में रखे सामान को लेने के लिए असुविधा होगी. ऐसे में श्रद्धालु मंदिर में प्रतिबंधित सामान जैसे मोबाइल, पर्स, स्मार्ट वॉच, चाबी, ईयरफोन, इलेक्ट्रानिक्स-धातु आदि सामान अपने घर या होटल में ही छोड़कर आएं.
- ग्रुप में आने वाले दर्शनार्थी अपने वापस पहुंचने का स्थल घर या होटल ही तय करके आएं. कतार या मंदिर में अलग हो जाने पर एक-दूसरे की प्रतीक्षा में अनावश्यक न रूकें.
- किसी प्रकार की स्थिति में भागने या दौड़ने का प्रयास न करें. सामान्य तरीके से ही आगे बढ़े. कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम पुलिस कर्मी, मंदिर कार्मिक या स्वयंसेवी को तत्काल सूचित करें.
Location :
Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
February 25, 2025, 20:27 IST