माला रेलवे स्टेशन से जिस भालू का किया गया था रेस्क्यू… इलाज के दौरन हुई उसकी मौत, जानें कारण
Last Updated:
Pilibhit News : मंगलवार की शाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास स्थित माला रेलवे स्टेशन से एक भालू को रेस्क्यू किया गया था. रेस्क्यू के बाद निगरानी के लिए भालू को सेफ हाउस में रखा गया था. इलाज के दौरान भालू की मौत…और पढ़ें
इलाज के दौरान भालू की मौत.
हाइलाइट्स
- पीलीभीत में रेस्क्यू किए गए भालू की इलाज के दौरान मौत.
- भालू के कान के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए.
- पोस्टमार्टम के लिए भालू का शव बरेली भेजा गया.
पीलीभीत. बुधवार सुबह माला रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किए गए भालू को पीटीआर के सेफ हाउस में रखा गया था. उसके स्वास्थय परीक्षण व इलाज के विशेषज्ञों का एक पैनल भी आया था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. अफसरों को आशंका है कि भालू की मौत का मुख्य कारण किसी जंगली जानवर के हमले में उसका घीयल होना है. फिलहाल भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली ले जाया गया है.
दरअसल, मंगलवार शाम से एक भालू की चहलकदमी माला रेलवे स्टेशन के निकट देखी जा रही थी. वनकर्मियों की ओर से मंगलवार रात ही उसे जंगल में खदेड़ दिया गया था. लेकिन बुधवार सुबह ही भालू एक बार फिर से माला रेलवे स्टेशन के नजदीक घूमते देखा गया. जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारियों की अगुवाई में टीम ने भालू को रेस्क्यू किया जिसके बाद उसे निगरानी के लिए सेफ हाउस में ले जाया गया. जहां उसके स्वास्थय परीक्षण के लिए आईवीआरआई बरेली से चार सदस्यीय एक दल को बुलाया गया.
क्या जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ था भालू?
शुरुआती जांच में भालू के कान के पास गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए. बेहतर इलाज के लिहाज से भालू को सेफ हाउस में ही रखा गया था. लेकिन बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई. सुबह मौके पर पहुंचे संबंधित स्टाफ ने पूरे मामले की सूचना अधिकारियों को दी. अफसरों के मुताबिक चोट के निशान का किसी अन्य वन्यजीव से संघर्ष का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.फिलहाल भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है.
बरेली में होगा भालू का पोस्टमार्टम
पूरे मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि बुधवार को आबादी के निकट से एक मादा भालू को रेस्क्यू किया गया था. शुरुआती परीक्षण में उसका अस्वस्थ होना पाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है.
Pilibhit,Pilibhit,Uttar Pradesh
March 07, 2025, 09:50 IST