मुंबई से बनारस के लिए 14 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन,यहां देखें शेड्यूल
Last Updated:
मुंबई-बनारस की ओर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. मध्य रेलवे 14 दिसंबर को एलटीटी मुंबई से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है, साथ ही माटुंगा-मुलुंड के बीच मेगा ब्लॉक के कारण लोकल ट्रेनें 15 मिनट लेट चलेंगी.
नई दिल्ली. मुंबई-बनारस की ओर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. 14 दिसंबर को स्पेशल ट्रेन चलाई जा जाएगी. मध्य रेलवे ने यात्रियों को एक साथ राहत और अलर्ट दिया है. एक तरफ छुट्टियों में बनारस जाने वालों के लिए 14 दिसंबर को एलटीटी मुंबई से बनारस तक एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ उसी दिन (रविवार) इंजीनियरिंग व रखरखाव के लिए माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11:05 से दोपहर 15:45 तक मेगा ब्लॉक रहेगा. दोनों की वजह से यात्रियों को पहले से प्लानिंग करनी होगी.
मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01081 एलटीटी-बनारस स्पेशल 14 दिसंबर सुबह 08:25 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन शाम 16:05 बजे बनारस पहुंचेगी. यह ट्रेन कल्याण, नाशिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर और वाराणसी जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी. कोच में फर्स्ट एसी से लेकर जनरल तक सभी क्लास हैं. कुल 22 कोच होंगे. टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह ट्रेन खासकर छुट्टियों में घर लौटने वालों और बनारस-प्रयागराज घूमने वालों के लिए बड़ी राहत है.
ट्रेनों की रफ्तार होगी धीमी
उसी रविवार को मेन लाइन पर मेगा ब्लॉक की वजह से लोकल यात्रियों को परेशानी हो सकती हैै. सीएसएमटी से दोपहर 3:10 बजे तक की डाउन फास्ट लोकल माटुंगा से स्लो लाइन पर चलेंगी और सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, यानी 15 मिनट लेट होंगी. ठाणे से दोपहर 3:38 बजे तक की अप फास्ट लोकल भी मुलुंड से स्लो लाइन पर डायवर्ट होंगी और 15 मिनट देरी से चलेंगी. जो यात्री उस दिन कल्याण, डोम्बिवली, ठाणे या उससे आगे जा रहे हैं, उन्हें घर से कम से कम 30-40 मिनट पहले निकलना होगा.मध्य रेलवे ने दोनों सूचनाएं एक साथ जारी कर यात्रियों को पहले से तैयार रहने की सलाह दी है.