मुख्तार की कब्जाई जमीन पर मिले फ्लैट्स तो भावुक हुए लोग, CM योगी को दी दुआएं
Last Updated:
Lucknow News: मुख्तार अंसारी की कब्जाई जमीन पर बने फ्लैट्स गरीबों को दिए गए, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह प्रवेश में चाबी और उपहार दिए. लाभार्थियों ने योगी को सराहा, दिव्यांग महिला ने कहा ऐसा राजा हमेशा बना रहे. लखनऊ के डालीबाग इलाके में 72 फ्लैट्स का निर्माण हुआ.
लखनऊ. माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर जिन गरीब आवंटियों को आवास दिए गए उनके गृह प्रवेश में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. सीएम योगी ने उन परिवारों को सिर्फ फ्लैट की चाबी ही नहीं दी, बल्कि उपहार भी दिए. उन्होंने परिवारों से हाल-चाल जाना और बच्चों को दुलार कर चॉकलेट भी दिया.
कभी नहीं सोचा था लखनऊ में घर होगा
एक अन्य लाभार्थी ने कहा हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा लखनऊ में घर होगा और बिटिया हमारी लखनऊ में पढ़ेगी. हमारी तो दीपावली आज मन गई है. हमें घर भी मिल गया और मुख्यमंत्री से मिलने का सपना था वह भी पूरा हो गया. हम मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार प्रकट कर रहे हैं. हमें प्राइम लोकेशन पर घर मिल गया गया. मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक माफियाओं को खत्म किया.
72 परिवारों को मिला आशियाना
गौरतलब है कि लखनऊ के पॉश डालीबाग इलाके में मुख़्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर LDA ने 72 फ्लैट्स का निर्माण करवाया है. लाटरी के आधार पर 72 परिवारों को कम मिमत पर फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. इससे पहले प्रयागराज में भी माफिया अतीक अंसारी के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों को आशियाना दिया जा चुका है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें