मुगलसराय में दिवाली ट्रैफिक प्लान, 3 दिन तक बदले रहेंगे रूट, यहां देखें चार्ट
Last Updated:
Chandauli News: दिवाली पर्व के दौरान कस्बा मुगलसराय में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर आज, दिनांक 18.10.2025 से 3 दिनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है.
चंदौली जिले में आगामी दिवाली पर्व के दौरान कस्बा मुगलसराय में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर आज, दिनांक 18.10.2025 से 3 दिनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है. यह डायवर्जन प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.यातायात पुलिस टीम द्वारा जारी इस प्लान के अनुसार, मुगलसराय कस्बे के अंदर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं.
चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से डायवर्जन: चकिया तिराहे (गंजी प्रसाद तिराहा) से वाराणसी की ओर जाने वाले किसी भी प्रकार के मालवाहक/भारी वाहन/चार पहिया वाहनों को कस्बे के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को गंजी प्रसाद तिराहे से डायवर्ट करके गोधना चौराहा, फिर एन.एच.-19/हाईवे अथवा रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा.
3 दिनों तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
सुभाष पार्क के सामने डायवर्जन वाराणसी की तरफ से कस्बा मुगलसराय की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को भी सुभाष पार्क के सामने से डायवर्ट किया जाएगा.यह रूट डायवर्जन अगले 3 दिनों तक लागू रहेगा, जिसका उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात जाम की स्थिति को रोकना और नागरिकों की आवाजाही को आसान बनाना है. यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है.