‘मुझे गर्व है मैं ठाकुर हूं’, HDFC वाली लड़की ने ऐसा क्यों और किसे कहा? खुद बताई वीडियो की असल कहानी

0
‘मुझे गर्व है मैं ठाकुर हूं’, HDFC वाली लड़की ने ऐसा क्यों और किसे कहा? खुद बताई वीडियो की असल कहानी


Last Updated:

Kanpur Latest News: बीते 24 घंटे से ‘मैं ठाकुर हूं’ इसको लेकर विवाद सोशल मीडिया पर मचा हुआ है. हम बात कर रहे हैं HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह की, जिनकी बहस बैंक में एक महिला से हो गई थी. जिस दौरान उन्होंने चिल्लाकर कहा था मैं ठाकुर हूं. अब आस्था सिंह का एक और नया वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों और किसको उन्होंने कहा था.

Zoom

HDFC बैंककर्मी आस्था सिंह

कानपुर:‘जय श्री राम, मैं ठाकुर हूं मुझे गर्व है’, कानपुर के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत पनकी ब्रांच की शाखा की बैंककर्मी आस्था सिंह का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा था. वायरल वीडियो में ब्रांच में खड़ी महिला कर्मचारी, ‘मैं ठाकुर हूं’, जैसे शब्दों का प्रयोग करती दिख रही थी. इसके बाद बैंक कर्मचारी महिला ने अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वह सफाई देती दिख रही है. बैंक कर्मी ने कहा कि मुझे गर्व है मैं ठाकुर हूं. आस्था के मुताबिक 6 जनवरी का यह वीडियो ग्राहक का नहीं बल्कि सहकर्मी के पति के साथ हुए विवाद का है.

नए वायरल वीडियो में आस्था ने कहा कि नमस्कार, जय श्री राम. पिछले 24 से 36 घंटों से एक वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बहुत वायरल हो रहा है. अभी तक इसमें सिर्फ एक पक्ष की कहानी सुनी गई है, और अब मैं अपना पक्ष रखते हुए यह बयान देना चाहती हूं. यह वीडियो 6 जनवरी का है, अभी का नहीं है और यह किसी कस्टमर का वीडियो नहीं है. मैंने किसी कस्टमर के साथ अभद्रता नहीं की है. यह वीडियो हमारे बैंक में कार्यरत एक महिला के पति के साथ हुई बहस का है, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया है कि मैंने कस्टमर के साथ बदतमीजी की है और इसे जातिवाद का मुद्दा बनाया गया है.

महिला जो हमारे साथ काम कर रही थी, उन्होंने रेजिग्नेशन दिया था और उसी दिन रिलीविंग चाहिए थी. उनकी ननद सुबह से ब्रांच में बैठी हुई थी और मेरी उनसे थोड़ी बहस हुई थी. उन्होंने अपने भाई को बताया, जो कि मेरे साथ काम करने वाली महिला के पति हैं. उनके पति ने 4:30 बजे बैंक में आकर मेरे साथ अभद्रता की और मुझसे जाति के बारे में पूछा. उन्होंने मुझसे कहा कि वे मेरी हेकड़ी निकाल देंगे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसके बाद मैंने जो बयान दिया, वह गलत शब्दों में था, लेकिन मैं अपने शब्दों पर कायम हूं. मैंने कहा कि मैं ठाकुर हूं और मुझे इस पर गर्व है, जय श्रीराम.

क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में एक महिला कर्मचारी किसी कस्टमर से बदलतमीजी करती हुई नजर आ रही थी. महिला कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी है. वायरल वीडियो में महिला बैंक कर्मचारी बैंक के अंदर ही महिला कस्टमर से भिड़ती हुई दिख रही. गुस्से में महिला कर्मचारी ने जो कहा, वह बहुत वायरल हो रहा है. बहस के दौरान महिला कर्मचारी गुस्से में कहती है कि मैं ठाकुर हूं. इसके बाद वह मेज पर रखे कागज फेंककर महिला कस्टमर को मारने की कोशिश करती है. इस दौरान बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारी उसे समझाते हुए नजर आते हैं. वहीं अब बैंक महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने एक नया वीडियो बनाकर इन सभी आरोपों को और वायरल वीडियो को गलत बताया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘मैं ठाकुर हूं’, HDFC वाली लड़की ने ऐसा क्यों और किसे कहा? खुद बताया सबकुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *