मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन, गाजियाबाद में प्रोड्यूसर को धमकी, पढ़ें यूपी की पल-पल की खबर
Last Updated:
UP News Live: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि आज है. आज सुबह 10 बजे से नेताजी की समाधि स्थल सैफई में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आज मुलायम सिंह की समाधि पर बड़ा भव्य कार्यक्रम होगा.
UP News Live: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में टीवी कलाकार, प्रोडक्शन हाउस की मालिक और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. गाजियाबाद में शूटिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. गाजियाबाद में शूटिंग करने पर रेप,जान से मारने की धमकी सहित बेटे के अपहरण की धमकी का आरोप लगाया गया है. फोन ओर सोशल मीडिया पर धमकी दी गई. गाजियाबाद निवासी युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. थाना नंदग्राम क्षेत्र की घटना है. यहां पढ़ें यूपी के समाचार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
लखनऊ में देर रात आईआईएम रोड पर तीन झोपड़ियों में आग लग गई. आग लगने से एक बच्चा झुलस गया. फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया. बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर दो सिलेंडर पाए गए, जिसमें से एक फटा था. आग लगने की वजह साफ़ नहीं.
Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि आज है. आज सुबह 10 बजे से नेताजी की समाधि स्थल सैफई में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आज नेताजी की समाधि पर बड़ा भव्य कार्यक्रम होगा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रमुख, महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, करहल विधायक तेज प्रताप यादव, इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता और पारिवारिक सदस्य पुण्यतिथि आयोजन में होंगे शामिल. इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारी नेताजी के समर्थक आयोजन में करेंगे हिस्सेदारी.
Sambhal Encounter News: संभल में बदमाश का एनकाउंटर
संभल जिले में पच्चीस हजार के इनामी लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़. पुलिस की गोली से लुटेरा घायल. घायल लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार. तमंचा, बाइक एवं लूटा हुआ कुंडल बरामद. लुटेरे की गोली से एक सिपाही भी हुआ घायल. बहजोई कोतवाली इलाके में हुई मुठभेड़.
Ayodhya Blast News: अयोध्या ब्लास्ट पर बड़ा अपडेट
अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में ब्लास्ट में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक धमाके के चलते मकान गिर गया और यह हादसा सिलेंडर और कुकर फटने से हुआ है. ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. एटीएस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर कर रही है जांच.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें