मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, कल से लापता था परिवार, गेट पर लटका था ताला

0
मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, कल से लापता था परिवार, गेट पर लटका था ताला



मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. मृतक मोईन, उस्की पत्नी और 3 बच्चों की लाश एक कमरे में मिली. यह परिवार कल से लापता था. आज उसी घर में लाश मिली हैं. पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले. बेड बॉक्स के अंदर बच्चों की लाश पड़ी मिली. घर के गेट पर बाहर ताला लटका हुआ था. 70 गज के पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था. घर में चारों तरफ खून के छींटे बिखरे हुए थे. फोन भी बंद था. लोगों को शक हुआ तो ताला तोड़ा गया. जैसे ही परिवार के सदस्य घर के अंदर पहुंचे तो 5 सदस्यों की लाश मिली.

FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 22:58 IST



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों