मौनी अमावस्या आज, 10 करोड़ श्रद्धालु करेंगे स्नान! इन नियमों का रखें ध्यान

0
मौनी अमावस्या आज, 10 करोड़ श्रद्धालु करेंगे स्नान! इन नियमों का रखें ध्यान


Last Updated:

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जिला प्रशासन ने पूरे कुंभ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की है. मौनी अमावस्या को देखते हुए अतिरिक्त तैयारियां की गई हैं.

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे.
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस और डॉक्टर तैनात.
  • स्नान के लिए अलग-अलग लेन का पालन करें और अफवाहों से बचें.

महाकुंभ नगर. महाकुंभ 2025 में बुधवार को मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के गंगा स्नान करने की संभावना है. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन ने मौनी अमावस्या के लिए पूरी तैयारी कर ली है. मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने परामर्श जारी किया है. सीनियर एसपी (कुंभ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, यातायात पुलिस और विशेष डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है. द्विवेदी ने बताया कि 29 जनवरी को पड़ रही मौनी अमावस्या को लेकर पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं और गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें.

अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं और यदि वे मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो अपनी लेन में बने रहें और वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर श्रद्धालु नजदीकी सेक्टर में बने अस्पताल में जांच कराएं. द्विवेदी ने कहा कि स्नान के लिए जाते समय बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी व धक्का मुक्की करने से बचें.

उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं से आग्रह है कि सभी घाट संगम घाट हैं और वे जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें. श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें और किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना आएं. साथ ही मेले में अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच ना मानें.”

homeuttar-pradesh

मौनी अमावस्या आज, 10 करोड़ श्रद्धालु करेंगे स्नान! इन नियमों का रखें ध्यान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों