यात्रीगण ध्यान दें… ठंड से ठिठुरे ट्रेनों के पहिए, डीडीयू जंक्शन पर पहुंच रहीं घंटों-घंटों लेट
Last Updated:
Chandauli Railway News: सर्दियों के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो चुकी है. हालांकि अभी घना कोहरा या ज्यादा धुंध वाली नौबत नहीं आई है, लेकिन ट्रेनों के पहिए अभी से धीमे पड़ गए हैं. इस लेट-लतीफी के कारण स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.
डीडीयू जंक्शन: ठंड का सीजन आ गया है. सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है. सुबह तो घना कोहरा भी छाया रहता है. इस वजह से ट्रेनें भी देर से चलने लगी हैं. ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है. हावड़ा दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों देरी से डीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पर पहुंच रही हैं. ऐसा नही है कि सिर्फ स्पेशल ट्रेनें बल्कि नियमित और राजधानी सहित महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.
सोमवार रात 8 बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर फेस्टीवल स्पेशल डेढ़ घंटे, मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल फेयर 5 घंटे और चर्लापल्ली-बक्सर स्पेशल एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही. वहीं, उधना-बरौनी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, पुणे-सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे देर से चली.
डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें रही लेट
दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 2 घंटे, आनंद विहार- कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-गया स्पेशल 4 घंटे लेट रही. इसी तरह हजरत निजामुद्दीन-पटना एसी स्पेशल फेयर 2 घंटे, आनंद विहार- पुरी विकली एक्सप्रेस एक घंटे, पुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल फेयर 9 घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई- हावड़ा मेल साढ़े 6 घंटे लेट रही.