यूपी न्यूज लाइव: गाजियाबाद में CM योगी की अहम मीटिंग, वहीं मिर्जापुर में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम

0
यूपी न्यूज लाइव: गाजियाबाद में CM योगी की अहम मीटिंग, वहीं मिर्जापुर में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम


Last Updated:

UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ… यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें…

यूपी न्यूज लाइव.

यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

Ghaziabad News:सीएम योगी का दौरा, जनप्रतिनिधियों संग अहम समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सीएम योगी दोपहर लगभग 1 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे और नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री यहां SIR (Special Investment Region) से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक भी करेंगे. इस बैठक में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिले में हाई अलर्ट रखा गया है.

Mirzapur News: फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम, 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मिर्जापुर में फरार सिरफिरे युवक पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. युवक कथित तौर पर युवती का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी करना चाहता था. जब युवती ने इनकार किया तो मामले ने हिंसक रूप ले लिया. धर्म परिवर्तन से मना करने पर आरोपी ने युवती के घर में घुसकर ब्लेड से गला और हाथ की नस काट दी. गंभीर हालत में युवती को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वारदात के बाद सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद कराया जाएगा. पूरा मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस टीमों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लाइव: गाजियाबाद में CM योगी की अहम मीटिंग, मिर्जापुर में फरार आरोपी पर इनाम

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *