यूपी न्यूज लाइव: बिजनौर में पिता ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, दिल्ली–सहारनपुर मार्ग सुधारे जाने को मंजूरी

0
यूपी न्यूज लाइव: बिजनौर में पिता ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, दिल्ली–सहारनपुर मार्ग सुधारे जाने को मंजूरी


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

Bahraich News: बहराइच में भेड़िए की दहशत, उठा ले गया 4 माह के बच्चे को
यूपी के बहराइच में भेड़िए की दस्तक से एक बार कैसरगंज इलाके में दहशत मच गई. मां की गोद में सो रहे 4 माह के मासूम को भेड़िया उठा ले गया. रोते-बिलखते परिजनों ने मासूम बच्चे की तलाश शुरू की है. देर रात हुई भयानक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घंटों तलाश के बाद भी मासूम सुभाष का कोई सुराग नहीं मिला. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. भेड़िये के हमले में अब तक 9 बच्चों की मौत और 41 से अधिक घायल हो चुके है. कैसरगंज थाना क्षेत्र के गोड़हिया नम्बर 3 मल्लाहन पुरवा का मामला बताया जा रहा है.

Aligarh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे जिले का दौरा
यूपी के अलीगढ़ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है. सीएम सबसे पहले बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:05 बजे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट मैदान में उतरेगा. इसके बाद वह सुबह 11:15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री प्रिंस पैलेस में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होंगे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई वीवीआईपी भी शामिल होने वाले हैं. सीएम के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं. 800 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है.

Bijnaur News: 2 बच्चों के साथ पिता ने किया सुसाइड
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता ने घरेलू विवाद के चलते अपने 2 बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया. पिता ने अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया. पिता समेत दो बच्चों की मौत हो गई. पत्नी से विवाद के चलते सुसाइड करने की आशंका जताई गई. पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. थाना हीमपुर दीपा के गांव मुबारकपुर का मामला है.

Ghaziabad News: दिल्ली–सहारनपुर मार्ग निर्माण को हरी झंडी
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में दिल्ली–सहारनपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य को प्रशासकीय और वित्तीय मंजूरी मिल गई है. कुल ₹32 करोड़ 65 लाख 39 हजार की स्वीकृत लागत के साथ अब जल्द ही निर्माण कार्य की शुरुआत होगी. यह मार्ग लोनी और आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा माना जाता है. मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण में तेजी आएगी, जिससे आवागमन, व्यापार और यातायात व्यवस्था में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Ghaziabad News: जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज की
गाज़ियाबाद में अंकुर विहार थाना क्षेत्र की युवती से जबरन निकाह और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में जेल में बंद मोहम्मद शाने आलम की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है. आरोप है कि युवती एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी 24 जनवरी 2024 को फैक्ट्री में काम करने वाला शाने आलम ने युवती को बहला-फुसलाकर अमरोहा ले जाकर मस्जिद में जबरन निकाह कराया था और उर्दू में दस्तावेज़ों पर जबरन हस्ताक्षर कराए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया.

Mau News: शादी समारोह में रोटी पर थूकने के मामले में आरोपी उस्मान गिरफ्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान तंदूर में रोटी बनाते समय एक व्यक्ति द्वारा थूकने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली हरकत सार्वजनिक स्वास्थ्य व व्यवस्था के खिलाफ है, जिसके चलते आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *