यूपी में अब पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, तेजी से गिर रहा तापमान, जानें IMD का ताजा अपडेट
वाराणसी:पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत के तमाम राज्यों में ठंड तेजी से बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में भी इसका खासा असर है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के आखरी हफ्ते में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी.
4 दिन में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. बताते चलें कि फिलहाल राज्य में कोई मौसम प्रणाली भी एक्टिव नहीं है. इस समय प्रदेश में हल्की शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं.
लखनऊ-नोएडा में लोग शॉल-स्वेटर का ले रहे सहारा