यूपी में आज भी होगी बारिश, 40 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, वज्रपात का भी अलर्ट

0
यूपी में आज भी होगी बारिश, 40 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, वज्रपात का भी अलर्ट


UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है. रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के बीच बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई. सोमवार (16 मार्च) को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज प्रदेश के करीब 40 जिलों में काले बादल छाए रहेंगे.

भारतीय मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक 16 मार्च को राजधानी लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रदेश के दोनों ही संभाग के कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी. इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई देगी. अनुमान है कि आज वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी उन्नाव, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आस पास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर  से येलो अलर्ट जारी हुआ है.

19 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

  • वहीं 17 और 18 मार्च को यूपी में मौसम सामान्य होगा.19 मार्च से बादलों की आवाजाही फिर बढ़ेगी. इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की सभी संभावना है. 20 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

लखनऊ में आज और कल होगी बारिश

  • सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बादलों के आवाजाही के बीच बारिश के छींटे पड़ सकते है.इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.17 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है.मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

गर्मी की होगी छुट्टी
बनरस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है.जिसके कारण फिर यूपी में मौसम यूटर्न लेगा.अनुमान है अगले 2 दिनों में प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी लुढ़केगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *