यूपी में ठंड की हुई अब छुट्टी, ग्रीन जोन में पहुंचे सभी जिले, इस दिन बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम

0
यूपी में ठंड की हुई अब छुट्टी, ग्रीन जोन में पहुंचे सभी जिले, इस दिन बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम


उत्तर प्रदेश में मौसम हर रोज करवट ले रहा है. प्रदेश में कभी कोहरा तो कभी आसमान साफ नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से फिर मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक 10 फरवरी को लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक आसमान साफ होगा और धूप भी खिली रहेगी. अनुमान है कि अगले 3 दिनों में प्रदेश के अलग अलग जिलो में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. उसके बाद इसमें कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार (10 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं. आज सभी 75 जिलों में कोहरा या ठंड को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है. वहीं 11 और 12 फरवरी को भी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं.
इन जिलों में खिली रहेगी धूप
मंगलवार को अयोध्या, अमेठी, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, आगरा, जौनपुर, गाजीपुर, मथुरा, इटावा, गोरखपुर, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, बिजनौर और शाहजहांपुर में आसमान साफ होगा. यहां सुबह से धूप भी खिली रहेगी. इन जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

लखनऊ-नोएडा में मौसम रहेगा सामान्य
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा.इस दौरान दिन चढ़ने के साथ धूप भी थोड़ी तीखी होगी. अनुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस होगा.आने वाले दिनों में यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ा और उछाल आएगा.वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो वहां सुबह के समय छिछला कोहरा नजर आएगा.हालांकि दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान,आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस होगा.
सुबह शाम लगेगी ठण्ड
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के अलग अलग जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के वक्त ठंड रहेगी. लेकिन दोपहर के समय धूप की तल्खी महसूस होगी.बताते चलें कि बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शाहजहांपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.वहीं बांदा में सर्वाधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *