यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले धनवर्षा, योगी सरकार करेगी 2.52 लाख करोड़ खर्च

0
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले धनवर्षा, योगी सरकार करेगी 2.52 लाख करोड़ खर्च


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारियां चल रही हैं. सभी पार्टी ने मैदान में उतरने से पहले ही खेल को खेलना शुरू कर दिया है. ऐसे में सीएम योगी ने यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में विकास की झड़ी लगा दी है. योगी सरकार इस वर्ष 2.52 लाख करोड़ रुपये विकास पर खर्च करेगी.

Zoom

सीएम योगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी में है. इसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से 1 अप्रैल, 2026 से ही विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी. इस साल का बजट 2.52 लाख करोड़ रुपये का है और इसे प्रदेश सरकार का अंतिम पूर्ण बजट माना जा रहा है.

जानकारों के अनुसार, अगले वर्ष फरवरी में पेश होने वाला वित्तीय वर्ष 2027-28 का बजट केवल आवश्यक खर्चों के लिए होगा. इसका कारण यह है कि चुनावों के बाद ही नई सरकार अपना पूर्ण बजट प्रस्तुत करेगी. ऐसे में चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार का लक्ष्य है कि नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन से विकास कार्य धरातल पर तेजी से शुरू हो जाएं. सरकार ने इस बार की योजना में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास सहित कई बड़े योजनाओं पर जोर देने का निर्णय लिया है. यह रणनीति केवल विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के उद्देश्य से भी बनाई गई है.

वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश की विकास की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए व्यापक धनराशि निर्धारित की गई है. योगी सरकार का उद्देश्य है कि चुनाव से पहले अधिकतम परियोजनाओं को शुरू कर जनता के बीच सरकार की सक्रियता का संदेश दिया जा सके. सरकारी सूत्रों का कहना है कि बजट की राशि का इस्तेमाल प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाएगा और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. इस रणनीति के तहत केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उनके क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *