यूपी वालों हो जाएं सावधान! पड़ने वाली है भयंकर ठंड, कोहरे के साथ शीतलहर का होगा अटैक, जानें आज का मौसम
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अब तेजी से कड़ाके की ठंड दस्तक देगी. कोहरे के साथ अब जल्द ही शीतलहर का कहर भी दिखाई देगा. हवाओं के बदले रूख से फिर यूपी में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. शनिवार की रात तापमान में गिरावट के कारण लोग कंपकपाते नजर आए. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है. इसके अलावा कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी नजर आएगा.
लखनऊ-नोएडा में आज कैसा होगा मौसम
धीरे-धीरे लुढ़केगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगी. यूपी के कई जिलों में सुबह और शाम को हल्की शीतलहर महसूस होगी. ऐसे में राज्य में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8°C तक आ सकता है.