यूपी वालों हो जाओ सावधान, बरसने वाला है आसमान, आंधी-पानी की चेतावनी

0
यूपी वालों हो जाओ सावधान, बरसने वाला है आसमान, आंधी-पानी की चेतावनी


Last Updated:

UP Weather Update: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले लिया है. बीते बुधवार की शाम को नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी का दौर चला. 19 मार्च को भी मौसम का ये बदला रूख देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से यानी कि गुरुवार को अगले तीन दिनों तक तेज झोंकेदार हवाओं के बीच बारिश और गरज-चमक की आवाज सुनाई देगी. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक,19 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी से इसकी शुरुआत होगी. अगले 48 घंटों में पूर्वी यूपी में भी इसका असर देखने को मिलेगा.

आज यहां करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है गुरुवार (19 मार्च) को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फरुखाबाद, हरदोई, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, बांदा, इटावा, मैनपुरी समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.

3 से 7 डिग्री तक गिरेगा पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. बताते चलें कि अफगानिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. जिसके प्रभाव से यूपी में काले बादलों की परेड देखने को मिलेगी. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

20 मार्च को ज्यादातर जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है 20 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं तराई क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है.

नोएडा-लखनऊ में ऐसा होगा मौसम
प्रदेश के राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आसमान में छिटपुट बादल छाएं रहेंगे.आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अगले 24 घण्टे बाद यहां तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यह दौर 3 दिनों तक बना रहेगा. अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *