यूपी से पकड़े गए ISIS के दो एजेंट, 1 साल से भेज रहे थे वीडियो, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

0
यूपी से पकड़े गए ISIS के दो एजेंट, 1 साल से भेज रहे थे वीडियो, पुलिस को भनक तक नहीं लगी


Last Updated:

Hapur News: जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कुख्यात शहजाद भट्टी को दोनों एजेंट वीडियो भेजते थे. 1 साल से दोनों एजेंट पाकिस्तान आईएसआईएस को वीडियो भेज रहे थे. लेकिन जिले की पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी. पकड़े गए दोनों एजेंटों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है.

Zoom

हापुड़ से पाकिस्तानी आईएसआईएस के दो एजेंट अरेस्ट.

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पाकिस्तान आईएसआईएस के दो एजेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली की आईबी टीम के इनपुट पर हापुड़ पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी की है. बताया जा रहा है करि रावण के ननिहाल के मंदिर सहित मेट्रो स्टेशन निशाने पर थे. रमेश नगर मेट्रो स्टेशन व उससे सटे सनातन मंदिर को टारगेट पर रखा गया था. टेलीग्राम के जरिए आईएसआईएस के हैंडलर को लोकेशन के वीडियो भेजते थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कुख्यात शहजाद भट्टी को दोनों एजेंट वीडियो भेजते थे. 1 साल से दोनों एजेंट पाकिस्तान आईएसआईएस को वीडियो भेज रहे थे. लेकिन जिले की पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी. पकड़े गए दोनों एजेंटों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *