ये हैं मिर्जापुर 4 हनुमान मंदिर, जहां दर्शन से पूरा होता है हर मनोरथ
Last Updated:
मिर्जापुर के चार हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. यहां पर मंगलवार और शनिवार को भारी संख्या में भक्त आते हैं. हनुमानजी को तुलसी माला और लड्डू लेकर भक्त दर्शन करते हैं और सुख व समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी धाम की नगरी मिर्जापुर में कई ऐसे प्राचीन हनुमान मंदिर है, जिसे मनोरथ सिद्धि स्थल माना जाता है. यह हनुमान मंदिर न सिर्फ रहस्यमई है. बल्कि, यहां पर दर्शन मात्र से ही हर कामना पूर्ण होता है. मिर्जापुर के चार हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. यहां पर मंगलवार और शनिवार को भारी संख्या में भक्त आते हैं. हनुमानजी को तुलसी माला और लड्डू लेकर भक्त दर्शन करते हैं और सुख व समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

मिर्जापुर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में संकट मोचन हनमान मंदिर पहले पर है. यह मंदिर अति प्राचीन है. यहां पर काफी संख्या में भक्त आते हैं. संकट मोचन हनुमान मंदिर शहर के मध्य में है. यहां पर दर्शन के लिए शहर के सारे लोग पहुंचते हैं. इस मंदिर को संकट मोचक माना जाता है. यहां आने से संकट हर लिया जाता है.

लोहंदी में स्थित हनुमान मंदिर की स्थापना कब हुई, इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है. यहां पर दर्शन मात्र से ही धन-वैभव व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. यहां पर एक बार एक भक्त दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से नहीं जा पाए. उनको भगवान दर्शन दिए थे. यहां पर बड़े बिजनेसमैन व नेता पहुंचते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शहर के बरकछा कलां में मिर्जापुर का सबसे विशालकाय हनुमान की प्रतिमा है. यहां पर 10 फीट लंबा हनुमान जी का विग्रह है. दर्शन के लिए यहाँ पर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाता है, जहां भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया जाता है.

विंध्याचल में स्थित बंधवा हनुमान जी को सिद्धि स्थल माना जाता है. यहां पर मां की आराधना करने के बाद हनुमान मंदिर में कार्यसिद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं. यह मंदिर प्राचीन है. मां के त्रिकोण यात्रा का दर्शन इसके बिना अधूरा है. विंध्याचल में दर्शन करने आ रहे हैं तो यहां पर जरूर दर्शन करें.

अगर आप मिर्जापुर आ रहे हैं तो इन हनुमान मंदिरों में दर्शन करना नहीं भूले. यहां पर दर्शन मात्र से ही न सिर्फ मनोकामना पूर्ण होती है. बल्कि, जीवन में सुख और शांति मिलती है. अगर मंगलवार और शनिवार को दर्शन करना चाहते हैं तो यहां पर आसानी से कर सकते हैं.