ये हैं लखीमपुर खीरी जिले के वो 5 फेमस मार्केट, जहां मिलते हैं सस्ते कपड़े
Last Updated:
Lakhimpur Kheri Famous Market: अगर आप भी कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं और कम दाम में अच्छे कपड़ों का स्टॉक रखना चाहते हैं, तो खीरी जनपद की पांच साप्ताहिक कपड़ों की मार्केट के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं. यहां से आप 100 से लेकर 1000 रुपए तक आसानी से कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं.
अक्सर लोग कम दाम में अच्छे कपड़ों की खरीदारी करने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. खीरी जनपद की पांच साप्ताहिक कपड़ों की मार्केट के बारे में लोकल 18 आपको बताने जा रहा है, जहां से आप 100 से लेकर 1000 रुपए तक आसानी से कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. इन साप्ताहिक कपड़ों के मार्केट में आपको बेहतरीन गर्मी और सर्दी के कपड़े मिल जाएंगे.

अगर आप पलिया तहसील क्षेत्र में रह रहे हैं और आप भी कम दामों में बेहतरीन कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज आपको एक ऐसी साप्ताहिक बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप फैशन के हिसाब से कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. यह बाजार पलिया नगर में रविवार को लगती है. इस बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए थारु जनजाति इलाके के लोग भी आते हैं. यह एक साप्ताहिक कपड़ों की बाजार है. इस बाजार में मिलने वाले कपड़ों की क्वालिटी भी कीमत की तरह अच्छी होती है. फिर चाहे सूट हो या साड़ी, लेटेस्ट डिजाइन आपको इस बाजार में बिकते दिख जाएंगे. हर नए ट्रेंड के साथ यह बाजार भी अपडेट हो जाता है.

लखीमपुर शहर में कपूरथला स्थित पुराने एसपी बंगले के पास हर सोमवार को बाजार लगती है. यहां हर तरीके की जरूरत का सामान कम दाम में मिलता है. यहां पर आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. सोमवारी बाजार में घरेलू जरूरत का सारा सामान उपलब्ध रहता है. कपड़े, जूते के अलावा अन्य तमाम सामान मुख्य बाजार से कम दामों में मिल जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बिजुआ में कपड़ों की साप्ताहिक मार्केट लगती है. यहां आपको 100 से लेकर 500 रुपए तक कपड़े मिल जाएंगे. कपड़े की खरीदारी करने के लिए यहां काफी दूर से लोग आते हैं. यह बाजार साप्ताहिक बाजार है. इस बाजार को मीना बाजार के नाम से जाना जाता है. आप भी कपड़ा खरीदने चाहते हैं, तो मंगलवार को यहां पहुंचकर सस्ते में खूब सारी शॉपिंग कर सकते हैं.

खरीदारी की बात हो, तो लोग हमेशा तैयार रहते हैं. नए-नए कपड़े खरीदने के लिए हर किसी को सेल और सस्ते बाजारों की तलाश रहती है. अगर आप भी कम खर्च में बढ़िया कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो बुद्ध बाजार में कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं. यह बाजार गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर रोड़ पर लगता है, जो साप्ताहिक है. यह मार्केट सिर्फ बुधवार को लगता है. दुकानदार साहिल अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षों से लगातार यह बाजार लग रही है. काफी दूर-दूर से लोग कपड़े की खरीदारी करने के लिए यहां आते हैं.

अगर आप मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में रहते हैं और कम खर्च में बढ़िया कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे कपड़ों के सस्ते बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम दामों में कपड़े, चप्पल-जूता और सभी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. बरवर बस स्टाफ के पास हर मंगलवार को कपड़ों की साप्ताहिक बाजार यहां लगती है. यहां से आप खरीदारी कर सकते हैं.