राम मंदिर में बनेगा एक और मंदिर, आंदोलन के बलिदानियों के लिए स्मारक, ट्रस्ट का बड़ा ऐलान

0
राम मंदिर में बनेगा एक और मंदिर, आंदोलन के बलिदानियों के लिए स्मारक, ट्रस्ट का बड़ा ऐलान


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने शनिवार को राम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्ष के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के बलिदान को याद के तौर पर स्मारक बनाने की घोषणा की. यह फैसला महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में लिया गया.

राम मंदिर में पुराने मंदिर का बनेगा स्मारक.

अयोध्याः राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का स्मारक बनेगा. इसकी घोषणा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की है. ट्रस्ट निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए रामजन्मभूमि के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक भी बनाया जाएगा. राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का काम भी शुरू हो गया है. बाउंड्री वॉल में 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल पूरी तरह सीधी होगी और जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त जमीन भी खरीदी जाएगी.

पुराने मंदिर की याद में बनेगा स्मारक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने शनिवार को राम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्ष के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के बलिदान को याद के तौर पर स्मारक बनाने की घोषणा की. यह फैसला महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में लिया गया. मंदिर संचालन की देखरेख करने वाले ट्रस्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जहां भगवान राम लला अपने भाइयों के साथ विराजमान थे, वहां एक मंदिर बनाया जाएगा. इसके अलावा यह भी बताया कि मंदिर के पास ही बलिदान देने वालों को समर्पित स्मारक भी तैयार किया जाएगा.

400 मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतिष्ठा द्वादशी के सभी कार्यक्रम अंगद टीला में आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा. 27 से 31 दिसंबर तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मंडल पूजा का आयोजन किया जाएगा, साथ ही श्री रामचरितमानस का अखंड पारायण भी होगा. प्रसिद्ध गायक अनुप जलोटा, सुरेश वाडकर और तृप्ति शाक्य द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी. इसके अतिरिक्त, कथक नृत्य नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. प्रभु श्री राम के गुणों की प्रशंसा में कवि भी भाग लेंगे, जिसके लिए एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. ट्रस्ट ने यह भी निर्णय लिया है कि मंदिर निर्माण में लगे लगभग 400 श्रमिकों को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

राम मंदिर में बनेगा एक और मंदिर, आंदोलन के बलिदानियों के लिए स्मारक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *