राष्ट्रपति मुर्मु पहुंची गाजियाबाद, यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का करेंगी उद्घाटन, जानिए इस अस्पताल की खासियत
Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद के कविनगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी. जिसमें योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे. अस्पताल 1200 बेड का है.
गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अत्याधुनिक अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी. उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया. उनके साथ सांसद अतुल गर्ग, स्थानीय विधायक और कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा, ट्रैफिक और आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं. डीएम और डीसीपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. भारी वाहनों को इंदिरापुरम और आसपास के रूट्स में प्रवेश से रोक दिया गया है, जबकि यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं.
कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, प्रोटोकॉल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. उद्घाटन समारोह में चिकित्सा, शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना है.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें