राहुल बनकर हिंदू लड़की का कर रहा था यौन शोषण, आधार कार्ड से खुला राज, असल में था जमाल

0
राहुल बनकर हिंदू लड़की का कर रहा था यौन शोषण, आधार कार्ड से खुला राज, असल में था जमाल


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, जहां धर्म छिपा कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से युवक ने दोस्ती की और फिर उसको नशीली दवा देकर, उसका अश्लील वीडियो बना दिया.

Zoom

लव जिहाद का मामला.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है, जहां धर्म छिपा कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से युवक ने दोस्ती की और फिर उसको नशीली दवा देकर, उसका अश्लील वीडियो बना दिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने पीड़िता को कई बार ब्लैकमेल किया. युवक की धमकियों से आजिज होकर पीड़िता ने गोमती नगर थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्ट टाइम जॉब की तलाश के दौरान युवती की राहुल और कमर हयात इदरीसी से मुलाकात हुई थी. दोनों ने स्पा सेंटर में युवती को काम दिलाया. इस दौरान युवती की राहुल से नजदीकियां बढ़ गई थी. आरोप है कि राहुल ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी. इसी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर राहुल उसका शारीरिक शोषण कर रहा था.

कुछ दिन बाद राहुल पीड़िता को कहीं घुमाने ले गया, जहां युवती ने राहुल के आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कमरू जमाल देखा. इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. पीड़िता के मुताबिक राहुल बने मोहम्मद कमरू जमाल के कई लड़कियों से संबंध हैं. पीड़िता द्वारा शिकायत मिलने के बाद गोमती नगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों