रोते-रोते पति के पास पहुंची पत्नी, बोली- सुनो देवर मुझे खींचता है, बोला- क्या हुआ, भाई है मेरा

0
रोते-रोते पति के पास पहुंची पत्नी, बोली- सुनो देवर मुझे खींचता है, बोला- क्या हुआ, भाई है मेरा


Last Updated:

पीड़िता ने बताया कि शादी के तुरंत बाद ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे. जब उसने दहेज के लिए मना किया तो ससुराल वाले उसके ऊपर अत्याचार करने लगे. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जैद, जो कि उसका देवर है, वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप. (सांकेतिक तस्वीर)

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता को शारीरित और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, वह भी केवल दहेज के लिए. महिला की इज्जत और उसकी सुरक्षा को दांव पर लगा दिया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसका निकाह साल 2022 के दिसंबर महीने में मेरठ जिले के सिवालखास इलाके के रहने वाले सुहैल से हुई थी.

कमरे में खींचकर ले जाता था देवर
पीड़िता ने बताया कि शादी के तुरंत बाद ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे. जब उसने दहेज के लिए मना किया तो ससुराल वाले उसके ऊपर अत्याचार करने लगे. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जैद, जो कि उसका देवर है, वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था. कई बार उसे वह अपने कमरे में जबरदस्ती खींचकर ले जाता था और संबंध बनाने की कोशिश करता था. पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसने अपने पति सुहैल से इस बात को लेकर शिकायत की तो वह जैद को मना करने की बजाए उसको ही उल्टा डांटने लगा और कहा कि जब दहेज नहीं लाई हो तो वह जो कर रहा है, वह करने दो, वह तुम्हारा देवर है. हमें कोई परेशानी नहीं है.

सास ने पैरों पर डाल दिया गर्म पानी
पीड़िता ने बताया कि उसकी सास ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. उसके पैरों पर गर्म पानी डालकर जला दिया. इसके बाद पीड़िता के मायकेवालों ने कई बार पैसे दिए, बाइक भी दी लेकिन इनकी भूख बढ़ती गई. बाद में उन्होंने कार की डिमांड कर दी. जब मायकेवालों ने देने से मना कर दिया तो उसके पति सुहैल ने तीन बार तलाक बोलकर उसे उसकी मासूम बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया.

बागपत पुलिस ने दिया आश्वासन
पीड़िता ने कहा कि वह इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है. बाद में पीड़िता बागपत पुलिस के पास पहुंची, जहां उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. बागपत पुलिस ने भी सोशल मीडिया के जरिए मामले को संज्ञान में लेने और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पति के पास पहुंची पत्नी, बोली- सुनो देवर मुझे खींचता है, बोला- क्या हुआ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों