लखनऊ चिड़ियाघर से हिरण के बच्चों को चुराने आए चोर, तभी देख लिया चौकीदार, लगा जोर-जोर से चिल्लाने

0
लखनऊ चिड़ियाघर से हिरण के बच्चों को चुराने आए चोर, तभी देख लिया चौकीदार, लगा जोर-जोर से चिल्लाने


Last Updated:

LucknowZoo News: बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को करीब चार युवक पेड़ की डाल और रस्सी के जरिए डियर सफारी बाड़े के अंदर घुस गए. उनके पास पहले से रस्सा का बनाया हुआ फंदा था, जिससे वे हिरण के बच्चों को फंसाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान चिड़ियाघर के चौकीदार मोहन राम ने देख लिया.

लखनऊ के चिड़ियाघर में चोरी का प्रयास.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में गुरुवार की शाम को हिरण के बच्चों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर के डियर सफारी वाले हिस्से में कुछ युवक पेड़ की डाल और रस्सी की मदद से अंदर घुस गए. फिर हिरण के बच्चों को रस्सी के फंदे से पकड़ने की कोशिश करने लगी. तभी चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले ने देख लिया. इसके चलते एक बड़ी घटना टल गई. हालांकि चिड़ियाघर में अंदर घुसे सभी युवक भाग गए. लेकिन उनको रास्ता दिखाने वाला शख्स पकड़ा गया.

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को करीब चार युवक पेड़ की डाल और रस्सी के जरिए डियर सफारी बाड़े के अंदर घुस गए. उनके पास पहले से रस्सा का बनाया हुआ फंदा था, जिससे वे हिरण के बच्चों को फंसाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान चिड़ियाघर के चौकीदार मोहन राम ने देख लिया. फिर वो शोर मचामे लगा तो अन्य लोग भी पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश करने लगे. हालांकि शोर सुनकर सभी आरोपी पेड़ की डाल और रस्सी करे सहारे दीवार फांदकर फरार हो गए. इस बीच उन्हें रास्ता बताने वाला एक युवक मौके पर पकड़ लिया गया.

चिड़ियाघर प्रशासन की तहरीर पर हजरतगंज थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है. पकड़े गए शख्स की पहचान गोमती इंक्लेव निवासी राजेश मिश्रा के रूप में हुई है. यह घटना गुरुवार को तब सामने आई जब गिरोह के सरगना 46 वर्षीय राकेश मिश्रा, जो शहर के एक शराब बार के प्रबंधक हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस और वन अधिकारियों ने उसे एक प्रतिबंधित क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया. संगठित शिकार नेटवर्क से संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए एसटीएफ (वन्यजीव शाखा), वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की टीमें आरोपियों से पूछताछ करेंगी. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब उनके तीन साथियों की तलाश कर रही है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

लखनऊ चिड़ियाघर से हिरण के बच्चों को चुराने आए चोर, तभी देख लिया चौकीदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *