ललितपुर में चलती कार में लड़की से गैंगरेप, बीच सड़क पर छोड़कर आरोपी हुए फरार
Last Updated:
UP News Today Live: गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने एवं जबरन धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले के आरोपी यूट्यूबर मनी मिराज को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. घटना स्थल से भागने की फिराक में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी की पहचान संदीप सैनी के रूप में हुई है. एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक निशान देही पर अन्य वस्तुओं की तलाश के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी संदीप सैनी के पैर में गोली मार दी. आरोपी के पास से 1 तमंचा और कारतूस बरामद किया है.
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र की पुलिस बांसी चौकी इलाके में कार सवारों ने लिफ्ट देकर चलती गाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. चाकू की नोक पर घटना को अंजाम देकर मनचले पीड़िता को सड़क पर छोड़कर हुए रफूचक्कर. पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कराया मामला दर्ज. थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की घटना.
Road Accident News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग. आग लगने से टोल बूथ व कार जलकर हुए खाक. बैंक कर्मचारी ने समय रहते कूदकर बचाई जान. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद बुझाई आग. पुलिस जांच में जुटी. शहर कोतवाली क्षेत्र के मावीकला टोल की घटना.
Chhangur Baba Chargesheet: छांगुर बाबा के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अवैध धर्मांतरण मामले में छांगुर सिंडिकेट के खिलाफ एटीएस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. एटीएस ने छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू रोहरा, कोर्ट कर्मचारी राजेश उपाध्याय, रशीद, सबरोज और शहाबुद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. अवैध धर्मांतरण कराने, धमकाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में दाखिल की चार्जशीट. चार्जशीट में छांगुर और नीतू पर अवैध धर्मांतरण के लिए विदेशी फंडिंग कराने के आरोपों की भी पुष्टि हुई है. विदेशी फंडिंग के संबंध में एटीएस ने तमाम सबूत जुटाए हैं.
Ambedkarnagar News: लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी
अम्बेडकरनगर जिले में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूंसे व कमरे में रखे चार लाख के जेवर व नगदी चोरी हो गई है. भूसे व कमरे में अलमारी तथा बॉक्स में रखा हुआ था जेवर. चोरों के डर से घर के लोगों ने भूसे में रखा था जेवर व नगदी. हंसवर थाना क्षेत्र की घटना है.
Ghaziabad News: गाजियाबाद में सिपाही के साथ मारपीट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सिपाही से मारपीट के मामले में महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. कुत्ते के विवाद की सूचना मिलने पर सिपाही मौके पर पहुंचा था. इस दौरान उसके साथ लोगों ने मारपीट कर दी. थाना इंदिरापुरम इलाके की घटना है.
Ghaziabad News: युवती के साथ रेप फिर जबरन धर्मांतरण
गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने एवं जबरन धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है. मामले के आरोपी यूट्यूबर मनी मिराज को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Ghaziabad News: जमीन दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पेशे से गायक युवक को स्टूडियो के नाम पर जमीन दिलाने के नाम पर उसके साथ 50 लाख रुपये की ठगी की गई. पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की कोशिश का भी आरोप है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें