वृषभ राशि वाले आज संभलकर रहें! लव लाइफ में बढ़ सकती है खटास, ज्योतिष ने बताया
Last Updated:
Aaj Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक आज परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में रहेंगे. वहीं लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशि: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आप अपने वाणी पर भी थोड़ा संयम रखें. आज आप वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें और हो सके तो लम्बी दूरी की यात्रा को आप फिलहाल कुछ वक्त के लिए टाल दें.
सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें. आज आपके बिजनेस में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. लेकिन आप अपने मेहनत के दम पर अपने टारगेट को पूरा कर पाएंगे. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा.
लव लाइफ में पार्टनर से टकराव
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से आपका विवाद भी हो सकता है. आज आप अपने वाणी में मधुरता बनाए रखें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते है. आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.
शनिदेव की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और आज आप किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें. इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.