‘वो दिन दूर नहीं जब हमारा राष्ट्र विकसित देश में नजर आएगा’. महाकुंभ की सफलता पर बोले जितिन प्रसाद
Last Updated:
Diamond States Summit: News18 India के खास कार्यक्रम में उन राज्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस समारोह की शुरुआत रविवार सुबह से ही हो गई. सम्मानित राज्यों में बि…और पढ़ें
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद.
Diamond States Summit: न्यूज18 इंडिया के खास कार्यक्रम डायमंड स्टेट्स समिट के ग्रैंड फिनाले में केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद पहुंचे. इस दौरान कई खास बातें हुईं. सबसे पहले जितिन प्रसाद ने अपने फिटनेस के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मेहनत किजिए, परिश्रम किजिए फिर सब खुद होते चले जाएगा.
महाकुंभ को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा गृहराज्य है प्रयागराज. देश और दुनिया ने देखा कि वो अभूतपूर्व था. लोगों ने देखा कितनी बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग पहुंचे. जो प्रयागराज पहुंचा उसने आस्था की डुबकी लगाई. सनातन धर्म की सोच और संस्कृति का परिणाम था महाकुंभ. पीएम मोदी ने हाल ही में संसद में एक वक्तव्य रखा और उसमें बताया ये देश का संकल्प था. महाकुंभ का आयोजन राष्ट्र की शक्ति, राष्ट्र का संकल्प और सुविधा और असुविधा से उठकर लोगों ने जो आस्था की डुबकी लगाई वो देश औऔर दुनिया ने देखा. इस आयोजन के पीछे कितनी मेहनत हुई होगी ये अंदाजा लगाया जा सकता है.
क्या डबल इंजन की सरकार की वजह से सफल हो पाया? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिल्कुल. पर डबल इंजन से ज्यादा ये देश की जनता, प्रदेश और प्रयागराज के लोगों के प्रयासों से सफल हो पाया. जिससे जो बन पाया सबने सहयोग किया. एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना खुद में रिकॉर्ड है. ये मोदी जी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने साकार करके दिखाया.
उन्होंने कहा कि क्या कुंभ का ऐसा भव्य आयोजन संभव था? क्योंकि शिकायतें हुई, लेकिन उतनी ज्यादा हुई नहीं जितनी उम्मीद थी. इस पर मंत्री ने कहा कि मैंने बताया ना आपको की सुविधा और असुविधा दोनों से ऊपर उठके देश की जनता ने जो आस्था की डुबकी लगाई है और वहां पहुंचे. हम लोगों ने खुद अनुभव महसूस किया कि वहां सभी समान थे, कोई बड़ा और छोटा नहीं था, कोई अमीर और गरीब नहीं था. सबके लिए समान व्यवस्थाएं थीं और जो वहां पहुंचे. उन्होंने एक ऐसा अनुभव किया जो जीवन में यादगार पल बनके रह जाएगा.