शराब के नशे में मौसा ने की रेप की कोशिश, फिर किशोरी को गोमती नदी में फेंका

0
शराब के नशे में मौसा ने की रेप की कोशिश, फिर किशोरी को गोमती नदी में फेंका


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक मौसा ने अपनी भतीजी के साथ रेप की कोशिश की और असफल होने पर उसे गोमती नदी में फेंक दिया. इतना ही नहीं इसके बाद उसने किशोरी के भाई को फोन कर उसके अपहरण की कहानी सूना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत मौसा सुर किशोरी के कपड़े और चप्पल बरामद की. इसके बाद गुरुवार सुबह किशोरी का शव बरामद हुआ.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ में रेप में असफल होने पर मौसा ने किशोरी को गोमती नदी में फेंका

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. मंडियाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि रेप में असफल होने पर मौसा ने किशोरी को गोमती नदी में धकेल दिया. गुरुवार को पुलिस ने किशोर का शव बरामद किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रेप की पुष्टि के स्लाइड भी तैयार करवाई जा रही है. पुलिस ने आरोपी मौसा कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी मंडियाव में अपने मौसा और मौसी के साथ रहती थी. बुधवार रात मौसा कुलदीप ने किशोरी को दवा दिलाने के बहाने बाइक पर लेकर निकल गया था. कुछ देर बाद मौसा ने किशोरी के भाई को फोन कर बताया कि कुछ कार सवार युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया है. किशोरी के भाई ने तुरंत यूपी 112 पर सूचना दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौसा कुलदीप को नशे की हालत में पाया. तलाशी के दौरान घैला पुल के पास गोमती नदी के किनारे किशोरी के कपड़े और चप्पल बरामद हुए. एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गुरुवार सुबह गोमती नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया.

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस की सख्त पूछताछ में मौसा कुलदीप ने कबूल किया कि उसने रेप की कोशिश में असफल रहने के बाद किशोरी को नदी में धक्का दे दिया. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की वजह स्पष्ट होगी. साथ ही, रेप की पुष्टि के लिए आवश्यक स्लाइड तैयार कराए जा रहे हैं. फोरेंसिक जांच से अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी सामने आ सकते हैं. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है. स्थानीय लोगों में आक्रोश है और न्याय की मांग उठ रही है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *