शर्मनाक! थूक लगा खाना, देवर की गंदी नियत, पति करता टॉर्चर… गाजीपुर में बहू के साथ जुल्म की इंतहा

0
शर्मनाक! थूक लगा खाना, देवर की गंदी नियत, पति करता टॉर्चर… गाजीपुर में बहू के साथ जुल्म की इंतहा


Last Updated:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं.

गाजीपुर में महिला के गंभीर आरोप.

हाइलाइट्स

  • गाजीपुर में महिला ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए.
  • पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज.
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने ससुरावालों के ऊपर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पति आए दिन मारपीट करता है. यहां तक कि ननद भी उसके साथ बदसलूकी करती है. इतना ही नहीं महिला ने देवर पर भी संगीन आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर पुलिस ने ससुर, सास,पति, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है. एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. आरोप सही पाए जाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

करीब तीन साल पहले हुई थी शादी
घटना भावरकोल थाना क्षेत्र की है. यहां पीड़िता की शादी 3 मई 2022 को कमलेश यादव नाम के शख्स से हुई थी. शुरुआती एक महीने तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर हालात बदलने लगे. पति और ननद मिलकर आए दिन महिला के साथ मारपीट करने लगे. 13 मई 2025 को पति ने उसे बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो समझौता कराया गया, लेकिन ससुराल लौटते ही जुल्म का सिलसिला फिर से शुरू हो गया.

हैंडसम था जीजा, खूबसूरत थी साली, दोनों में हो गया प्यार, जब दीदी को बताई असलियत तो…

देवर पर ये आरोप
पीड़िता ने बताया कि कमलेश उस पर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था. जब उसने मना किया, तो उसे बेरहमी से पीटा जाता था. यहां तक कि गालियां भी दी जातीं और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते थे. महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ रिश्ता ठीक नहीं होने का फायदा उसके देवर अखिलेश यादव के द्वारा भी उठाए जाने लगा. आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. साथ ही देवर की ओर से जबरदस्ती संबंध बनाने के भी प्रयास किए गए.

थूक लगा खाना
पीड़िता ने बताया कि 2022 में उसके पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हुए. इसके बाद ससुरालवाले पैसों की मांग करने लगे. जब उसने देने से इनकार किया, तो उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया. बाद में खाना दिया भी गया, तो उसमें थूक लगा दिया जाता या फिर खाने को फेंक दिया जाता था.

पुलिस ने किया केस दर्ज
शादी के दौरान 9 लाख कैश सहित कुल 16 लाख रुपये दहेज में दिए थे. बावजूद इसके ससुरालवाले लगातार परेशान कर रहे थे. पीड़िता की शिकायत पर भाबरकोल पुलिस ने धारा 115(2), 352, 75(2),85 और दहेज बंद अधिनियम 1961 के तहत धारा 3 और धारा 4 के तहत विवाहिता के ससुर, सास ,पति, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

homeuttar-pradesh

थूक लगा खाना, देवर की गंदी नियत, पति करता टॉर्चर… बहू के साथ जुल्म की इंतहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *