शादी के बाद पति हो गया नपुंसक, पिता बहू को छोड़ने गया मायके, इधर बेटे ने लगा ली फांसी

0
शादी के बाद पति हो गया नपुंसक, पिता बहू को छोड़ने गया मायके, इधर बेटे ने लगा ली फांसी


Last Updated:

महोबा जिले में नपुंसकता का शिकार होने पर एक युवक ने फांसी लगा ली. युवक की अभी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी. मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने बहू को उसके मायके छोड़ने गए थे. जब वह घर लौटे तो देखा कि बेटे ने फांसी लगा ली है.

Zoom

महोबा में युवक ने लगा ली फांसी.

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 28 वर्षीय नवविवाहित युवक नपुंसकता से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शादी के महज 10 माह बाद ही युवक शारीरिक कमजोरी और मानसिक हताशा का शिकार हो गया था. इलाज के बावजूद बीमारी के तनाव ने उसे मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया. ​महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. यहां के रहने वाले 28 वर्षीय अजय अहिरवार का शव जब घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो खुशियों वाले घर में मातम छा गया.

अचानक से नपुंसकता का हो गया शिकार
अजय की शादी महज 10 महीने पहले ही मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली सुनीता से हुई थी. ​शादी के शुरुआती दिन किसी फिल्मी सपने की तरह थे. दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपना प्यार जाहिर करते थे, लेकिन इस खुशहाल जिंदगी को अचानक किसी की नजर लग गई. मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद अजय शारीरिक रूप से नपुंसकता का शिकार हो गया. यह बीमारी अजय के लिए केवल शारीरिक कष्ट नहीं, बल्कि एक गहरा मानसिक घाव बन गई.

वैद्य के पास करा रहा था इलाज
पिता राजकुमार बताते हैं कि अजय हरियाणा में मजदूरी करता था और परिवार का सहारा था. बीमारी का पता चलने पर उसका इलाज एक वैद्य के पास कराया जा रहा था, जिससे उसे सुधार भी महसूस हो रहा था. लेकिन अजय अंदर ही अंदर इस बात से टूट चुका था. घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था, पिता अपनी बहू को मायके छोड़ने गए थे. सूने घर में अजय ने मौत का रास्ता चुन लिया.

पिता घर लौटे तो फंदे पर झूल रही थी बेटे की लाश
​जब पिता घर लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. महज 10 महीने के भीतर ही सुनीता का सुहाग उजड़ गया है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों से उपजी हताशा पर चर्चा छेड़ दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस खौफनाक कदम ने एक हसंते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *