शाहरुख खान से भी अमीर है यूपी का यह लड़का, कपिल शर्मा शो में खुला ‘फिजिक्स वाला’ का राज
Last Updated:
Alakh Pandey Net Worth 2026: कपिल शर्मा के शो में अलख पांडे की ₹14,510 करोड़ की नेटवर्थ का खुलासा हुआ, जो शाहरुख खान से भी ज्यादा है. पायरेटेड वीडियो से पढ़ाई करने वाले एक शिक्षक ने कैसे खड़ा किया हजारों करोड़ का साम्राज्य? जानें इस दिलचस्प एपिसोड की इनसाइड स्टोरी.
Alakh Pandey Net Worth: अलख पांडे की नेटवर्थ शाहरुख खान से भी ज्यादा बताई जाती है
नई दिल्ली (Alakh Pandey Net Worth 2026). क्या आपने कभी सोचा है कि किसी शिक्षक की दौलत बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार से भी ज्यादा हो सकती है? नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के ताजा एपिसोड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जब ‘फिजिक्स वाला’ (Physics Wallah) के संस्थापक अलख पांडे शो पर मेहमान बनकर पहुंचे तो कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में उनकी नेटवर्थ का ऐसा आंकड़ा उछाल दिया कि खुद अलख पांडे भी एक पल के लिए सन्न रह गए.
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे अलख पांडे
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले अलख पांडे ‘फिजिक्स वाला’ के फाउंडर हैं. हाल ही में वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे. चमक-धमक के पीछे अलख पांडे की सादगी ने सबका दिल जीत लिया. अलख पांडे ने बहुत विनम्रता से कहा कि जब उनकी नेटवर्थ ‘जीरो’ थी, तब भी छात्र उनके साथ थे और अगर कल फिर जीरो हो जाए तो भी वे पढ़ाने से पीछे नहीं हटेंगे. जानिए कपिल शर्मा शो के मंच पर हुए इस ‘महा-खुलासे’ और अलख पांडेय के अर्श से फर्श तक के सफर की पूरी कहानी.
शाहरुख खान से भी आगे: क्या है ₹14,510 करोड़ का पूरा गणित?
कपिल शर्मा ने शो में ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ का आंकड़ा प्रेजेंट किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, अलख पांडे की संपत्ति में एक साल के अंदर 223% का भारी उछाल आया है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ ₹14,510 करोड़ तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा शाहरुख खान की अनुमानित ₹12,490 करोड़ की संपत्ति से भी अधिक है. शो में जब कपिल ने यह तुलना की तो अलख पांडे ने हंसते हुए जवाब दिया- क्या मैं आपकी (कपिल की) नेटवर्थ बताऊं? इस जुगलबंदी ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया.
पायरेटेड वीडियो से फिजिक्स की पढ़ाई तक का संघर्ष
हजारों करोड़ के साम्राज्य के मालिक अलख पांडे ने अपनी शुरुआती गरीबी का एक मजेदार लेकिन भावुक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक समय उनके पास पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, तब उन्होंने ₹4000 में पायरेटेड वीडियो खरीदकर फिजिक्स सीखी थी. आज वही ‘ड्रॉपआउट’ छात्र देश के सबसे अमीर शिक्षकों में शुमार है. उनकी कंपनी ‘फिजिक्स वाला’ का हाल ही में सफल IPO भी आया है, जिसने उनकी वेल्थ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.
जब नेटवर्थ ‘जीरो’ थी, तब भी छात्र साथ थे
संपत्ति के सवाल पर अलख पांडे का जवाब काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा- दौलत आती-जाती रहती है, लेकिन छात्रों का प्यार परमानेंट है. फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे ने याद किया कि कैसे उन्होंने एक कमरे से यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया था और आज उनकी कंपनी ‘यूनिकॉर्न’ बन चुकी है. उनके लिए असली सफलता यह नहीं है कि उनके बैंक में कितने पैसे हैं, बल्कि यह है कि कितने छात्र उनके प्लेटफॉर्म से पढ़कर अपना सपना पूरा कर रहे हैं.
About the Author

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें