शुभम और प्रशांत के अलावा तीसरा मास्टरमाइंड कौन? कफ सिरप कांड में हरदिन खुल रहा नया राज, इन 40 लोगों पर लटकी तलवार
Last Updated:
Varanasi News: वाराणसी कफ सिरप कांड में हरदिन एक नया अध्याय जुड़ता जा रहा है. अब इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि इस मामले में शुभम और प्रशांत उपाध्याय के अलावा इस पूरे खेल का एक तीसरा मास्टरमाइंड भी है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने मांग उठाई की पूर्व डीएलए की भी जांच इस मामले में होनी चाहिए. उसके सभी सम्पतियों की जांच इनकम टैक्स और ईडी करें.इसके अलावा इसे तत्काल बर्खास्त भी किया जाएं. बताते चलें कि करोड़ो के इस काले कारोबार में अब ईडी की एंट्री भी हो गई है.
Varanasi cough syrup scandal: करोड़ों के कफ सिरप के काले कारोबार में यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई जारी है. हर दिन इस काले कारोबार के नए राज खुल रहे है. अमित टाटा, आलोक सिंह और भोला प्रसाद की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है. शुभम जायसवाल सहित कई अन्य लोग अब भी STF के रडार पर हैं. इनके अलावा वाराणसी में जिन 40 फर्मों पर FIR दर्ज हुई है, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी. वाराणसी पुलिस इसकी तैयारी में जुटी है. इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि इस मामले में शुभम और प्रशांत उपाध्याय के अलावा इस पूरे खेल का एक तीसरा मास्टरमाइंड भी है.
कफ सिरप कांड में ड्रग विभाग के कई अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है. वाराणसी में तैनात रहे पूर्व ड्रग लाइसेंस ऑथोरिटी अधिकारी नरेश मोहन दीपक पर भी अब सवाल उठ रहे है. सूत्र बताते है कि नरेश मोहन ही इस काले कारोबार का असली मास्टरमाइंड है. नरेश मोहन ने ही शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय को इस काले कारोबार का रास्ता दिखाया था. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पूर्व ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी नरेश मोहन पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि इस सिंडिकेट का असली आदमी नरेश मोहन है, जिसने फर्जी फर्मों को रजिस्टर्ड कर करोड़ों की कोडिन युक्त कफ सिरप बांग्लादेश में खपाई.
नरेश मोहन की संपत्तियों की हो जांच
अजय राय ने मांग उठाई कि पूर्व डीएलए की भी जांच इस मामले में होनी चाहिए. उसके सभी संपत्तियों की जांच इनकम टैक्स और ईडी करे. इसके अलावा इसे तत्काल बर्खास्त भी किया जाए. बताते चलें कि करोड़ों के इस काले कारोबार में अब ईडी की एंट्री भी हो गई है. शुभम जायसवाल, अमित सिंह टाटा, आलोक सिंह के अलावा प्रशांत उपाध्याय सहित जो भी लोग इस काले कारोबार में शामिल हैं, उनकी संपत्तियों की जांच भी ईडी करेगी.
वाराणसी पुलिस भी भोला प्रसाद की लेगी रिमांड
शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद से वाराणसी पुलिस भी पूछताछ करेगी. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट से अनुरोध कर भोला प्रसाद का रिमांड लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि भोला प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में भी मुकदमा दर्ज है. ऐसे में इस मामले में भोला प्रसाद से पूछताछ के बाद और भी कई राज खुल सकते हैं.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें