सपा के पूर्व MLA ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- पंप कैनाल …

0
सपा के पूर्व MLA ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- पंप कैनाल …


Last Updated:

Chandauli News: पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए 34 करोड़ की लागत से इस पंप कैनाल परियोजना का निर्माण कराया गया था.

चंदौली: जिले के बरहनी विकासखंड के चारी गांव में पिछले 4 दिनों से पंप कैनाल बंद रहने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है. खेतों में पानी न मिलने से परेशान किसानों ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को अपनी समस्या बताई, तो वे बुधवार को मौके पर पहुंचे.

वीडियो हो रहा वायरल 

लघु डाल विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर आपा खो बैठे और चप्पल निकालकर अधिकारियों से कहा कि अगर पंप कैनाल 3 दिन में नहीं चला, तो चप्पल से बात होगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए 34 करोड़ की लागत से इस पंप कैनाल परियोजना का निर्माण कराया गया था.

फसल के साथ हो रहा मजाक 

आगे उन्होंने कहा कि आज वही योजना अधिकारियों की उदासीनता की वजह से किसानों के लिए संकट बन गई है. गांव के किसानों ने पूर्व विधायक को बताया कि कई बार विभाग को लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर मनोज सिंह डब्लू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही करके किसानों की फसल के साथ मजाक किया जा रहा है. जब फसल सूख जाएगी, तब पानी देकर क्या फायदा होगा? जिले में कोई भी किसानों का दर्द नहीं समझने वाला है. बता दें कि लोकल 18 इस प्रकार के किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सपा के पूर्व MLA ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- पंप कैनाल …



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *