सर्दी में कम पानी पीने से इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार, ऐसे रखें ख्याल, अस्पताल में आ रहे मरीज

0
सर्दी में कम पानी पीने से इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार, ऐसे रखें ख्याल, अस्पताल में आ रहे मरीज


Last Updated:

Kam Pani Peene Se Kya Hota Hai: गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है, तो प्यास भी अधिक लगती है. ठंड के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि इस समय प्यास कम लगती है और हम अनजाने में पानी पीना भूल जाते हैं. लेकिन सर्दियों में भी शरीर को उतनी ही पानी की जरूरत होती है, जितनी गर्मियों में होती है. ऐसे में सर्दियों में कम पानी पीने से शरीर में खून गाढ़ा होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है. इसके साथ ही कब्ज, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और त्वचा का रूखापन जैसी समस्याएं भी होती हैं.

मुरादाबाद: सर्दी में कम पानी पीने और खान-पान को लेकर लापरवाही बरतने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. जिला अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों में करीब 65 फीसदी लोग उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और मधुमेह (डायबिटीज) की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं. चिकित्सकों के अनुसार, सर्द मौसम में धमनियां सिकुड़ने से रक्तचाप बढ़ जाता है. पसीना कम आने, प्यास कम लगने के कारण लोग पानी कम पीते हैं. इससे खून गाढ़ा हो जाता है और हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. सतर्कता ही इलाज की पहली सीढ़ी है।

तरह-तरह के आ रहे मरीज
जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि सीने में जकड़न, सांस फूलना और बार-बार चक्कर आने की शिकायत को लेकर मरीज रोज जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंच रहे है. वहीं हृदय रोग से जुड़ी बढ़ती समस्याओं के बीच स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में इलाज की सीमित सुविधाओं के कारण हर माह करीब 50 फीसदी मरीजों को मेरठ और एएमयू अलीगढ़ रेफर करना पड़ रहा है. रेफर होने वालों में अधिकांश वे मरीज हैं, जो उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से पहले से जूझ रहे हैं.

65 फीसदी आ रहे मरीज
फिजिशियन डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास हर दिन लगभग 65 फीसदी मरीज हर दिन हृदय रोग की समस्या लेकर पहुंचते हैं. ऐसे मरीजों को हम समय पर दवाओं के साथ पर्याप्त पानी और पौष्टिक भोजन लेने के लिए परामर्श देते हैं. इसके साथ उन्होंने कहा की इन दोनों पानी का ज्यादा सेवन करें और फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें.

इन लक्षण दिखे हो जाएं सतर्क

  • सीने में जकड़न
  • सांस फूलना
  • बार-बार चक्कर आना
  • आखों के आगे धुंधलापन छाना
  • बार-बार प्यास लगना
  • अत्यधिक कोलस्ट्राल बढ़ना

ऐसे रखें ख्याल

सर्दी के मौसम में खूब पानी पीएं. दवाएं लें, बीपी कंट्रोल रखें, समस्या होने पर डाक्टर से सलाह लें. अधिक तेल वाले भोजन से परहेज करें.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दी में कम पानी पीने से इस बीमारी के हो सकते हैं शिकार, ऐसे रखें ख्याल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों