सर्द रातों में मिलेगा मुफ्त ठिकाना! चले आइए अमेठी के इन 5 हाई टेक रैन बसेरों में, जानिए लोकेशन

0
सर्द रातों में मिलेगा मुफ्त ठिकाना! चले आइए अमेठी के इन 5 हाई टेक रैन बसेरों में, जानिए लोकेशन


Last Updated:

Amethi Free Rain Basera: अमेठी जिले में सर्दियों में ठंड और आपातकालीन परिस्थितियों से राहत के लिए अब निशुल्क रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं. ये रैन बसेरे 24 घंटे खुला रहते हैं और यहां पर बिस्तर, कंबल, दवा और भोजन जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं. आम नागरिक सुरक्षित और आरामदायक तरीके से इन रैन बसेरों में समय बिता सकते हैं, जिससे सर्दियों में ठंड और आपात स्थितियों से राहत मिलती है. यहां जानिए पूरे शहर में आपको कहां कहां फ्री रैन बसेरे की सुविधा मिल सकती है.

अमेठी जिले के गौरीगंज के असैदापुर में स्थित रैन बसेरे में आप आसानी से समय व्यतीत कर सकते हैं. यहां पर आपको सभी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी. यह रैन बसेरा अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील के अमेठी रोड पर स्थित जिला अस्पताल के पास में मौजूद है.

रैन बसेरा मुफ्त की सुविधा लोगों को फायदा सर्दियों में समय बिताने का स्थान नहीं हो की दिक्कत जिला प्रशासन अमेठी अमेठी उत्तर प्रदेश न्यूज़ 18 हिंदी

दूसरा रैन बसेरा अमेठी जिले के अमेठी ब्लॉक में संचालित होता है. जहां पर आप सर्दियों में अपना समय रात के समय बिता सकते हैं. यहां पर भी आपको किसी भी प्रकार के शुल्क की जरूरत नहीं है.

रैन बसेरा मुफ्त की सुविधा लोगों को फायदा सर्दियों में समय बिताने का स्थान नहीं हो की दिक्कत जिला प्रशासन अमेठी अमेठी उत्तर प्रदेश न्यूज़ 18 हिंदी

अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना तहसील में यह रैन बसेरा बनाया गया है. इस रैन बसेरे में पूरी तरीके से सुविधा निशुल्क है. यहां पर बंद कमरे में आप आसानी से समय व्यतीत कर सकते हैं .यहां पर रहने का कोई शुल्क नहीं है. सर्दियों के मौसम में 24 घंटे इस रैन बसेरे को संचालित किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमेठी जिले के जायस नगर पालिका क्षेत्र में भी बस स्टैंड के पास ही आपको हाईटेक रैन बसेरा मिल जाएगा यहां पर भी आपको बिस्तर दवाए उपलब्धता के साथ सरकार की तरफ से कंबल भी उपलब्ध कराया जाएगा. जो पूरी तरीके से निशुल्क होगा यहां पर आप सर्दियों में आपातकालीन स्थिति में रह सकते हैं यहां रुकने का भी किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं.

अमेठी जिले के जायस नगर पालिका क्षेत्र में भी बस स्टैंड के पास ही आपको हाईटेक रैन बसेरा मिल जाएगा. यहां पर भी आपको बिस्तर, दवाएं उपलब्धता के साथ सरकार की तरफ से कंबल भी उपलब्ध कराया जाएगा. जो पूरी तरीके से निशुल्क होगा. यहां पर आप सर्दियों में आपातकालीन स्थिति में रह सकते हैं. यहां रुकने का भी किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है.

रैन बसेरा मुफ्त की सुविधा लोगों को फायदा सर्दियों में समय बिताने का स्थान नहीं हो की दिक्कत जिला प्रशासन अमेठी अमेठी उत्तर प्रदेश न्यूज़ 18 हिंदी

अमेठी जिले के अमेठी तहसील में भी रेन बसेरा संचालित किया जा रहा है. जिले में वर्तमान समय में चार तहसीलों के साथ नगर पालिका क्षेत्र में दो रैन बसेरे संचालित किए जा रहे है. जिला आपदा प्रबंधन और सभी रैन बसेरे की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी रैन बसेरे को संचालित कर दिया गया है. इसके साथ ही यहां पर लोगों के लिए सभी प्रकार की सुविधा है. यहां लोगों को निशुल्क रहने के साथ-साथ दवाओं की उपलब्धता आपातकालीन स्थिति में उन्हें भोजन के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था मिलेगी. यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी प्रभारी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सर्द रातों में मिलेगा मुफ्त ठिकाना! चले आएं अमेठी के इन हाई टेक रैन बसेरों में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *