सिर्फ 1 घंटे में मेरठ से दिल्ली सराय काले खां, 22 फरवरी को PM मोदी देंगे नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की सौगात!

0
सिर्फ 1 घंटे में मेरठ से दिल्ली सराय काले खां, 22 फरवरी को PM मोदी देंगे नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की सौगात!


मेरठ: वर्तमान समय की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेरठ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में 22 फरवरी 2026 को भी मेरठ विकास के क्षेत्र में एक न्याय इतिहास रचते हुए नजर आएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन मेरठ वासियों को नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो की सौगात दे सकते हैं.

इसके बाद यात्री 1 घंटे से भी कम समय में 160 किलोमीटर घंटे की प्रति स्पीड से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से दिल्ली सराय काले खां तक सफर कर सकते हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा भी मेरठ के दिल कहे जाने वाले बेगमपुल स्टेशन की ग्राउंड रिपोर्ट कर सुविधाओं का जायजा लिया गया.

धरती के नीचे, हर तरह की सुविधा मौजूद

मेरठ के बेगमपुल स्टेशन की अगर खासियत की बात की जाए, तो मुख्य मार्ग से लगभग 65 फीट नीचे, 246 मीटर लंबा, 24.5 मीटर चौड़ा बेगमपुल स्टेशन, कॉरिडोर के बड़े स्टेशनों में से एक है. चार फ्लोर का यह स्टेशन अपने आप में आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां हर तरह की वह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराई गई है, जिससे कि वह अपने गंतव्य तक सफर करते हुए आनंद ले सकें, क्योंकि मेरठ का यह प्रमुख केंद्र है.

ऐसे में यहां चार द्वार बनाए गए हैं, जहां से यात्री आना और जाना कर सकते हैं. इसी के साथ-साथ इस स्टेशन पर मशीन और टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जिससे यात्री टिकट लेने के पश्चात सुरक्षा घेरा को पार करते हुए नमो भारत ट्रेन में सफर कर सकें.

कुल 82 किलोमीटर में दौड़ेगी नमो भारत

मेरठ के मोदीपुरम से नई सराय काले खां दिल्ली तक 82 किलोमीटर परिक्षेत्र कि अगर बात करें. कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं. वहीं मेरठ क्षेत्र के लगभग 23 किलोमीटर में चार नमो भारत सहित 13 मेरठ मेट्रो के स्टेशन बनाए गए हैं, जहां से यात्री आना और जाना कर सकेंगे.

इसमें मेरठ साउथ जहां से प्रतिदिन नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, वहीं उससे आगे मेरठ के मोदीपुरम तक प्रतिदिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ट्रायल के तौर पर संचालन किया जा रहा है. लेकिन 22 फरवरी से संपूर्ण कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोले जाने की संभावना है.

मरीज को भी मिलेगा फायदा

अभी तक देखने को मिलता है कि गंभीर मरीजों को दिल्ली पहुंचने के लिए कई बार ग्रीन कॉरिडोर बनाने की भी आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि काफी समय दिल्ली पहुंचने में लगता है. ऐसे में जब नमो भारत का संचालन मेरठ के बेगम पुल स्टेशन से हो जाएगा, तब न्यूनतम किराए में ही मरीजों को दिल्ली भी ले जाया जा सकेगा, क्योंकि इसकी लिफ्ट को इसी प्रकार से डिजाइन किया गया है, जिससे स्ट्रेचर पर भी मरीज को आसानी से ले जाया जा सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *