स्कूल की फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने ज्यादा खा लिया चाउमीन, तो हो गए सस्पेंड!

0
स्कूल की फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने ज्यादा खा लिया चाउमीन, तो हो गए सस्पेंड!


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो बहुत ही अजीब और हैरान कर देने वाली है. वायरल खबर के मुताबिक फेयरवेल पार्टी में ज्यादा चाउमीन खाने पर स्कूल प्रशासन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

Zoom

स्कूल में ज्यादा चाउमीन खाने पर बच्चे सस्पेंड.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो बहुत ही अजीब और हैरान कर देने वाली है. वायरल खबर के मुताबिक फेयरवेल पार्टी में ज्यादा चाउमीन खाने पर स्कूल प्रशासन ने छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह घटना चिनहट स्थित सेंट मैरी स्कूल की है. बीते 1 फरवरी को हाईस्कूल स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी थी. कुछ छात्रों के फूड काउंटर से कई बार चाउमीन लेने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

प्रिंसिंपल ने व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज
प्रिंसिपल ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर वॉइस नोट भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी है. संबंधित छात्रों को 2 दिन तक स्कूल आने से रोका गया है. स्कूल ने दावा किया है कि फूड काउंटर पर छात्र अनुशासन का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते एक्शन लिया गया है. फेयरवेल के अगले दिन 2 फरवरी को जब स्टूडेंट्स पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें वापस घर लौटा दिया. सस्पेंड छात्रों की संख्या और उनकी जानकारी स्कूल ने साझा नहीं की है. वहीं जब वायरल खबर को लेकर प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया. बता दें कि ये खबर वायरल हो रही है.

स्कूल की इस हरकत से पैरेंट्स हैरान
अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी हैरान-परेशान हैं. वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है कि फूड काउंटर पर अनुशासनहीनता की गई, इसलिए यह कदम उठाया गया. हालांकि सस्पेंड किए गए छात्रों की संख्या और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी स्कूल की ओर से साझा नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही लोग खूब मजे ले रहे हैं. लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. आरोप है कि कुछ स्टूडेंट्स ने फूड काउंटर से कई बार चाऊमीन ली. इसकी जानकारी जब प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने संबंधित स्टूडेंट्स को 2 दिन के लिए स्कूल आने से रोक दिया.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

स्कूल की फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने ज्यादा खा लिया चाउमीन, तो हो गए सस्पेंड!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *