हमें तो सब हरा रहे थे… बिहार एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव ने क्यों ली मौज?

0
हमें तो सब हरा रहे थे… बिहार एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव ने क्यों ली मौज?


Last Updated:

UP Politics: अखिलेश यादव ने बिहार एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए कहा कि ये केवल ‘भूमिका’ हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया में ‘बेईमानी’ की जा सके. उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि यूपी में भी एग्जिट पोल्स ने उन्हें हरा दिखाया था, लेकिन परिणाम उलट आए.

Lucknow News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा

लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा प्रहार किया है. मंगलवार को जारी विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुमानों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल केवल ‘भूमिका’ हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया में ‘बेईमानी’ की जा सके. अखिलेश ने 2024 के लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स का हवाला देते हुए तंज कसा कि उस समय भी यूपी में उन्हें ‘सब हरा रहे थे’, लेकिन परिणाम उलट आए. उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को गिनती के बाद महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.

अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बिहार की जनता ने बदलाव के लिए ऐतिहासिक वोटिंग की है. एग्जिट पोल केवल नैरेटिव सेट करने का हथियार हैं. यूपी के एग्जिट पोल में क्या दिखा रहे थे? सब हमें हरा रहे थे. हुआ क्या? फर्रुखाबाद में उस समय के डीएम ने बेईमानी की. 2022 में कन्नौज सीट पर भी डीएम ने ऐसा ही किया. हमें और आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल चुनाव चोरी के लिए करती है.” उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवारों से सतर्क रहने को कहा और ईवीएम स्टोरेज पर नजर रखने की हिदायत दी.

2024 लोकसभा एग्जिट पोल्स की याद दिलाई

अखिलेश ने खासतौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र किया, जब एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर एनडीए को 64-71 सीटें मिलने का अनुमान था. एक्सिस माय इंडिया और न्यूज18 जैसी एजेंसियों ने भाजपा-नीत गठबंधन को भारी बढ़त दिखाई थी, जबकि समाजवादी पार्टी को महज 7-9 सीटें. लेकिन वास्तविक परिणामों ने सबको चौंका दिया. समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं, जो यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनी. भाजपा को 33 पर सिमटना पड़ा, जबकि इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीटें हासिल कीं. अखिलेश ने कहा, “उस समय भी चैनल और पोल्स हमें हार का एहसास दिला रहे थे, लेकिन जनता ने सच्चाई को चुना. बिहार में भी वही होगा. तेजस्वी यादव का नेतृत्व और नौकरी-केंद्रित एजेंडा जनता की उम्मीदें जगाएगा.” उन्होंने ‘जिसका दाना, उसका गाना’ कहकर मीडिया पर भी निशाना साधा, दावा किया कि ये सर्वे ‘पूर्वनियोजित और फर्जी’ हैं.

बिहार एग्जिट पोल्स

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल्स में एनडीए को 121-141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन  को 98-118. एक्सिस माय इंडिया ने युवा मतदाताओं (18-29 वर्ष) में महागठबंधन को 7-9% बढ़त दिखाई, लेकिन 30+ उम्र के वोटरों में एनडीए मजबूत.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

हमें तो सब हरा रहे थे… बिहार एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव ने क्यों ली मौज?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *