‘हम भाग्यशाली हैं कि हमने यहां जन्म लिया’, अखिलेश के बयान पर क्या बोले बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी?

0
‘हम भाग्यशाली हैं कि हमने यहां जन्म लिया’, अखिलेश के बयान पर क्या बोले बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी?


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ. इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा हर साल दीपोत्सव पर खर्च किए जा रहे धन पर सवाल उठाए थे. उनके बयान पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि दीपोत्सव एक पवित्र त्योहार है, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.

अयोध्या: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 (Ayodhya Deepotsav 2025) का बड़े ही धूमधाम से आयोजन किया गया. दीपोत्सव से ठीक पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल इतना धन खर्च क्यों कर रही हैं? यह बात समझ से परे है. अखिलेश के इस बयान पर अब बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

अखिलेश यादव के बयान पर इकबाल अंसारी ने कहा, ‘राजनेताओं का अपना दृष्टिकोण हो सकता है… यह एक पवित्र त्योहार है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.’ इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अयोध्या का महत्व सरयू नदी से जुड़ा है. लोग सरयू नदी में पवित्र स्नान के बाद आशीर्वाद लेते हैं. आज भगवान राम अयोध्या लौटे हैं, यह एक आध्यात्मिक भूमि है.

इतना ही नहीं, इकबाल अंसारी ने कहा, ‘यह दीपोत्सव एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा, हम भाग्यशाली हैं कि हमने यहां जन्म लिया.’ दरअसल, सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा था, ‘उप्र के प्रजापति समाज के लिए हम ये संकल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर PDA सरकार उनके करोड़ों रुपए के दीये खरीदेगी, जिनसे उनकी इतनी आमदनी हो सके कि उनके घरों में कई महीनों तक दिवाली का प्रकाश बना रहे.

आज की भाजपा सरकार दूर के तटीय राज्य के लोगों को ये काम देकर उप्र के प्रजापति समाज का हक़ मार रही है। हम चाहते हैं दीया भी उप्र का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी. भाजपा दीपोत्सव के ठेकों में उप्र के लोगों की उपेक्षा करके ‘दीया तले अंधेरा’ करने का पाप न करे. दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ, यही हमारी कामना है कि सच्ची दिवाली का उजाला हर घर तक पहुंचे.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अखिलेश के बयान पर क्या बोले बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *