हरी मटर से पहले खाओगे उसका छिलका, ये आंख से दिल तक सबका हमदर्द, जानें चौंकाने वाला सीक्रेट

0
हरी मटर से पहले खाओगे उसका छिलका, ये आंख से दिल तक सबका हमदर्द, जानें चौंकाने वाला सीक्रेट


Last Updated:

Green Peas Shells Benefits : सर्दियों के साथ बाजार में हरी मटर की बाढ़ आ जाती है. मटर के दाने सभी खाते हैं, लेकिन इसके छिलके कितने फायदेमंद होते हैं, कम ही लोगों को पता है. ये हमारे स्वास्थ्य के लिए रामबाण है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से दूर रखते हैं. लोकल 18 ने बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा से बात की.

सर्दियों में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में आ जाती हैं. इन्हीं में से एक है हरी मटर, जिसे लोग आमतौर पर मटर के दानों के लिए पसंद करते हैं और इसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. हालांकि ये छिलके सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. हरी मटर के छिलकों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

हरी मटर

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) लोकल 18 से बताते हैं कि हरी मटर के छिलकों में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, विटामिन सी और विटामिन क़े पाया जाता है. ये हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. हमें कई बीमारियों से बचाते हैं.

हरी मटर

हरी मटर के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक रसायन, जैसे कैरोटेनॉइड आंखों के लिए भी मददगार है. ये तत्व आंखों की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने में सहायता देते हैं और प्रकाश से होने वाली क्षति से बचाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हरी मटर

अक्सर फाइबर वाला भोजन पेट को देर तक भरा महसूस कराता है. यही कारण है कि छिलके की सब्जी या चटनी खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और खाने की लालसा कम होती है. यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अपने वजन को संतुलित रखना चाहते हैं.

हरी मटर

हरी मटर के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक फाइबर पेट के लिए लाभकारी है. फाइबर पेट को साफ रखने, पाचन को आसान बनाने और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकता है. ये पेट को धीरे-धीरे और आराम से काम करने में मदद कर सकता है.

हरी मटर

आप त्वचा रोग में भी मटर के छिलके का उपयोग कर लाभ ले सकते हैं. सबसे पहले आप इसका काढ़ा बनाएं, फिर इससे त्वचा पर जहां दाग धब्बे हैं, वहां धोएं. इससे त्वचा के रोगों में फायदा होता है.

हरी मटर

दिल की सेहत के लिए भी ये सुपरफूड माना गया है. मटर के छिलकों में पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर के अलावा कई सारे पोषक तत्व होते हैं. पोटैशियम शरीर में द्रव संतुलन बनाए रखता है, जिससे हृदय को सामान्य रूप से काम करने में मदद मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हरी मटर से पहले खाओगे उसका छिलका, ये सच्चा हमदर्द, जानें चौंकाने वाला सीक्रेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *