हाथ-पैर बांधा, फिर मुंह में ठूस दिया कपड़ा..मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या

0
हाथ-पैर बांधा, फिर मुंह में ठूस दिया कपड़ा..मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या


Last Updated:

Meerut News: मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में 45 वर्षीय फैमिद की संदिग्ध मौत हुई. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि संचालकों ने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर केंद्र को सील कर दिया है.

Meerut News: मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या से हड़कंप
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नशा मुक्ति केंद्र ‘मौत की फैक्ट्री’ साबित हो रहा है. गंगानगर थाना क्षेत्र के अमेहडा गांव स्थित ‘नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र’ में 45 वर्षीय युवक फैमिद की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि केंद्र के संचालकों ने फैमिद को बेरहमी से हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दम घुटने से उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने दो संचालकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि जांच में केंद्र की काली करतूतें सामने आ रही हैं.
पुलिस के अनुसार, फैमिद पुत्र शौकत अली, जो नशे की लत का शिकार था, 15 अक्टूबर को ही अपने परिजनों द्वारा इस केंद्र में भर्ती कराया गया था. परिवार वालों का कहना है कि वे फैमिद को नशे से मुक्त कराने की उम्मीद में केंद्र लाए थे, लेकिन सोमवार तड़के सुबह उन्हें सूचना मिली कि फैमिद की मौत हो गई. शव को घर लाने पर घावों के निशान दिखे, जिसके बाद परिजनों ने शक जताया. फैमिद की पत्नी ने बताया, “वह नशे की वजह से परेशान था, लेकिन केंद्र वाले कहते थे कि सब ठीक हो जाएगा. सुबह फोन आया कि वह सो गया है, लेकिन शव पर निशान देखकर साफ हो गया कि कुछ गड़बड़ है.”

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

जिसके बाद केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो. फुटेज में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब 4 बजे संचालक सुनील और अरविंद ने फैमिद को दबोच लिया. दोनों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, जबकि फैमिद छटपटा रहा था. फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चुप करा दिया गया. कुछ ही मिनटों में दम घुटने से फैमिद की सांसें थम गईं.

आरोपी फरार

सूचना मिलते ही गंगानगर थाने की टीम केंद्र पहुंची. प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ, जिसने संचालकों की पोल खोल दी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया, “मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मौत दम घुटने से हुई. सुनील और अरविंद के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों फरार हैं, लेकिन टीमें छापेमारी कर रही हैं. केंद्र को सील कर दिया गया है.”

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

हाथ-पैर बांधा, फिर मुंह में ठूस दिया कपड़ा..मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *