‘हाथ बांधकर रील बनाएंगे’, गन्ने के खेत में ले गया प्रेमी, गोंडा में ब्लाइंड मर्डर
Last Updated:
Gonda ki local news : गोंडा पुलिस ने इस हत्याकांड में बिहार के रहने वाले अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बिहार के रोहतास से आकर गोंडा में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा. साजिश उसने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में रची. 29 मार्च को शीला को मिलने के लिए बुलाया. गन्ने के खेत में रील बनाने का बहाना कर पहले युवती के हाथ पीछे बांध दिए, फिर चाकू से गला रेत डाला. दोनों पहले साथ में रील बनाते थे.
युवक ने रील बनाने का बहाना कर पहले युवती के हाथ पीछे बांध दिए. फोटो AI
गोंडा. यूपी के गोंडा में ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में बिहार निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. आनलाइन दोस्ती और प्यार का खूनी अंत सभी को चौंका रहा है. आरोपी ने बिहार के रोहतास से आकर गोंडा में कत्ल किया. कहा जा रहा है कि युवक शीला देवी के बार-बार पैसा मांगने से परेशान था. शीला की किसी और के साथ भी दोस्ती का शक था. प्रेमी ने गन्ने के खेत में गला रेतकर की हत्या को अंजाम दिया. रील बनाने के बहाने पहले हाथ बांधा फिर गला रेत दिया. इसके बाद शव पर लाल कपड़ा डालकर फरार हो गया था.
भीटी भदवल गांव की घटना
पुलिस ने हत्यारोपी अरुण को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया. पुलिस की 4 टीमों ने इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया. कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है. आरोपी युवती को अब तक करीब 1.5 लाख रुपये दे चुका था. वारदात गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव में की है. पुलिस का कहना है कि 29 मार्च को भीटी भदवल गांव की रहने वाली 25 वर्षीय शीला खेत जाने के बाद लापता हो गई थी. परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई. 2 अप्रैल को पास गन्ने के खेत में युवती का शव मिला, जिसकी पहचान शीला के रूप में हुई.
कैसे मिले दोनों
आरोपी अरुण कुमार की शीला से 4 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी. दोनों कई बार मिल चुके थे. साथ में रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे. आरोपी का कहना है कि उसने युवती को कई बार नकद और ऑनलाइन जरिये करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे. युवती लगातार और पैसे मांग रही थी, आरोपी को शक था कि वह किसी दूसरे युवक से भी बातचीत कर रही है. इसी नाराजगी में आरोपी ने 29 मार्च को शीला को मिलने के लिए बुलाया और गन्ने के खेत में रील बनाने का बहाना कर पहले युवती के हाथ पीछे बांध दिए फिर चाकू से गला रेत दिया.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें