हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के के साथ देख बौखलाया हिंदू नेता, फिर बाद में खुद ही करने लगा वस
Last Updated:
Bareilly News: बरेली जिले में कथित हिंदू नेता का हैरान कर देने वाला सच सामने आया है, जो हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. साथ ही उसने पैसे की वसूली भी की और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
बरेली में हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार.
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कथित हिंदूवादी नेता और जिला बदर ऋषभ ठाकुर का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है. लव जिहाद के आरोप में लड़की के सामने ही लड़के की जमकर पहले पिटाई की और फिर दोनों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके रंगदारी भी वसूली. लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर कथित हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है. आरोपी ऋषभ का जब इससे भी नहीं मन भरा तो लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
छात्रा की बर्थडे पार्टी में भी किया था बवाल
फिलहाल पुलिस ने अब लड़की के पिता की शिकायत पर कथित हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पूरा मामला थाना कैंट इलाके का है. दरअसल बरेली शहर का रहने वाला कथित हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर तब सुर्खियों में आया था, जब उसने कुछ समय पहले बीएससी नर्सिंग की छात्रा की बर्थडे पार्टी में जाकर लव जिहाद के नाम पर जमकर बवाल किया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था और फिर जेल से छूटने के बाद ऋषभ ठाकुर के एक के बाद एक कई कारनामे सामने आए.
लड़के को पीटा, वसूली किया फिर वीडियो शेयर किया
हाल ही में ऋषभ ठाकुर को डीएम के आदेश पर बरेली जिला से बाहर निकाल दिया गया था. लेकिन जिला बदर होने के बावजूद ऋषभ ठाकुर शहर में आ गया और उसने रात के वक्त एक हिंदू लड़की को शोएब नाम के मुस्लिम लड़का के साथ घूमते हुए देख लिया, तो ऋषभ ठाकुर बौखला गया और लव जिहाद का आरोप लगाकर लड़के की जमकर चप्पलों से पिटाई की. जय श्री राम के नारे लगवाए. आरोप है कि वीडियो बनाकर शोएब नाम के लड़के से ब्लैक मेल कर वसूली भी की गई. इतने पर भी मन नहीं भरा तो लड़का और लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ऋषभ के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कथित हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि ऋषभ ठाकुर के उन साथियों को भी तलाश किया जा रहा है जिन्होंने ऋषभ ठाकुर के साथ लड़के की पिटाई में साथ दिया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें