होली पर संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़ समेत कई जिले में अलर्ट, मस्जिदें नजरबंद

0
होली पर संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़ समेत कई जिले में अलर्ट, मस्जिदें नजरबंद


Last Updated:

Holi Celebration: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ने पर यूपी में सुरक्षा कड़ी की गई है. संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़ समेत कई जिलों में मस्जिदें ढकी गई हैं और पुलिस बल तैनात है. जुमे की नमाज का समय बदला …और पढ़ें

Holi Celebration: होली पर यूपी में हाई अलर्ट

हाइलाइट्स

  • 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ा.
  • यूपी में संवेदनशील जिलों में मस्जिदें ढकी गईं.
  • पुलिस बल और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है.

लखनऊ. 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ने की वजह से प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार को संपन्न करवाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रदेश के संवेदनशील जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है. संभल, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में एहतियातन मस्जिदों को ढक दिया गया है.  साथ ही सभी जिलों में जुमे की टाइमिंग को भी एक घंटा आगे कर दिया गया है.

अगर संभल की बात करें तो यहां खास चौकसी बरती जा रही है. जिले की 10 मस्जिदों को ढका गया है साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. साथ ही पूरे शहर की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. इतना ही नहीं खग्गू सराय स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में भी इस बार 46 साल बाद होली खेली जाएगी। जिस पर भी पुलिस की पैनी नजर है.

शाहजहांपुर 67 मस्जिदों को ढका गया
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस को देखते हुए 8 किलोमीटर के दायरे में 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढका गया है. इतना ही नहीं 250 दरोगा के साथ ही 1500 जवानों की तैनाती भी की गई है. बरेली में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अलीगढ़ में भी चार मस्जिदों को ढका गया है. अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी पहली बार अनुमति के साथ होली मनाई गई है.

ATS और STF की भी तैनाती
DGP प्रशांत कुमार ने भी होली के दिन जुमे की नमाज को देखते हुए सभी अधिकारीयों को ग्राउंड जीरो पर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही ATS और STF की तैनाती भी की गई है. सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले और त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके. इतना ही नहीं अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है.

homeuttar-pradesh

होली पर संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़ समेत कई जिले में अलर्ट, मस्जिदें नजरबंद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *