अक्टूबर में करें इन सब्जियों की खेती, दिसंबर में होगी पैसों की जबरदस्त बारिश

0
अक्टूबर में करें इन सब्जियों की खेती, दिसंबर में होगी पैसों की जबरदस्त बारिश


Last Updated:

Agriculture News: रायबरेली के कृषि विशेषज्ञ शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए रबी का सीजन बेहद मुफीद होता है. अक्टूबर माह में किसान मूली,मटर,फूलगोभी,बैंगन की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

अक्टूबर का महीना फूलगोभी की खेती के लिए बेहतरीन माना जाता है. इसकी पौध रोपाई इस समय करने पर नवंबर से लेकर जनवरी तक भरपूर उत्पादन मिलता है. गोभी की बाजार में ठंड के दिनों में हमेशा मांग रहती है, इसलिए किसानों को अच्छा मुनाफा होता है.वहीं, घर पर उगाने पर यह कीटनाशक रहित और स्वास्थ्यवर्धक सब्जी मिलती है.

LOCAL 18

मटर सर्दियों की सबसे लोकप्रिय सब्जी है. अक्टूबर में मटर की बुआई करने पर दिसंबर-जनवरी में अच्छी फसल मिलती है. मटर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और यह कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है.इसकी बाजार में भी काफी डिमांड रहती है.

LOCAL 18

लहसुन की बुआई भी अक्टूबर में शुरू हो जाती है.यह लंबे समय में तैयार होने वाली फसल है, लेकिन इसकी बाजार कीमत किसानों को निराश नहीं करती. औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का उपयोग घर-घर में होता है.गमले या किचन गार्डन में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

LOCAL 18

अक्टूबर गाजर की बुआई के लिए आदर्श समय है.इस समय बोई गई गाजर जनवरी तक पूरी तरह तैयार हो जाती है. गाजर पोषण और स्वाद दोनों का खजाना है. इसे सलाद, जूस और मिठाइयों तक में उपयोग किया जाता है. बाजार में गाजर की मांग हमेशा बनी रहती है.

LOCAL 18

पालक को अक्टूबर में लगाना बहुत फायदेमंद होता है. यह हरी पत्तेदार सब्जी जल्दी तैयार हो जाती है और बार-बार तुड़ाई की जा सकती है.विटामिन और आयरन से भरपूर पालक घर के साथ-साथ मंडियों में भी तेजी से बिक जाती है.

LOCAL 18

मूली की खेती के लिए दोमट और रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है.खेत की मिट्टी भुरभुरी और जल निकासी वाली होनी चाहिए. खेत की अच्छी तरह जुताई करके उसमें गोबर की खाद या कम्पोस्ट डालना लाभकारी होता है. बीज बोने से पहले मिट्टी को हल्की नमी देना जरूरी है ताकि अंकुरण जल्दी हो सके.मूली की बुवाई कतारों में की जाती है. कतार से कतार की दूरी लगभग 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 5 से 7 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. बीजों को 1.5 से 2 सेंटीमीटर गहराई में बोना उपयुक्त रहता है. समय पर सिंचाई करने से फसल की गुणवत्ता अच्छी मिलती है.

LOCAL 18

उन्हें ज्यादा सिंचाई की भी जरूरत नहीं पड़ती है.अक्टूबर माह में किसान बैंगन की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

homeagriculture

अक्टूबर में करें इन सब्जियों की खेती, दिसंबर में होगी पैसों की जबरदस्त बारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *