अखिलेश यादव को वंदे मातरम बोलने का हक नहीं, यूपी के डिप्टी सीएम का तीखा वार
Last Updated:
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सही मायने में वंदे मातरम बोलने का अधिकार ही नहीं है. अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा-लिखा बता करके दोनों की एक साथ तुलना की थी.
उन्नाव: वंदे मातरम पर देशभर में चल रहे विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सही मायने में वंदे मातरम बोलने का अधिकार ही नहीं है. अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा-लिखा बता करके दोनों की एक साथ तुलना की थी. अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो सिमी (SIMI) के आतंकवादियों का उन्होंने मुकदमा वापस लिया था. मुकदमों को जब हाईकोर्ट ने वापस लेने की स्वीकृति नहीं दी, मुकदमा चला, उसमें कई को फाँसी हुई, कई को आजीवन कारावास हुआ.
‘एक भी घुसपैठिया देश में नहीं रहना चाहिए’
इसके अलावा केशव प्रयाद मौर्या ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार थी. भारत माता को डायन कहने वाला समाजवादी पार्टी का नेता मोहम्मद आजम खां था. अयोध्या में श्री रामलला के जन्मभूमि पर दर्शन करने के लिए नहीं जा सके, मजार जाने में परहेज नहीं है. केशव प्रसाद मौर्या ने अवैध घुसपैठिए, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी इसका कोई आकड़ा नहीं है. अभी इसको जांच जारी है. अगर कोई घूसपैठिया, रोहिंग्या है और वह यूपी ही नहीं देश में कहीं भी है तो पता करना चाहिए. उसे पता करके मतदाता सूची ही नही देश से भी बाहर करना चाहिए.
‘अवध हराने आए थे, मगध भी हार गए’
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कोडीन युक्त सिरप की तस्करी मामले में अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब से बिहार चुनाव हारे हैं, तब से इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. अवध हराने आये थे, मगध भी हार गए और यूपी भी हार जायेंगे. बीजेपी की सरकार मे सिर्फ यूपी में ही नहीं देश भर मे जहां-जहां बीजेपी या NDA की सरकार है कोई भी अपराधी बचेगा नहीं. मगध मे हार के बाद अखिलेश उलूल- जुलूल बयान दे रहे हैं. बीजेपी सरकार मे अपराधी पाताल मे भी होगा उसे भी खोज निकालेगी सरकार. बीजेपी कार्यालय मे प्रेस वार्ता के दौरान बयान दिया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें