अगर पैसों की रहती है तंगी, स्वास्थ्य रहता है खराब, तो हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय

0
अगर पैसों की रहती है तंगी, स्वास्थ्य रहता है खराब, तो हनुमान जयंती पर करें ये खास उपाय


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अगर कोई काम आप जल्दी सिद्ध करना चाहते हैं. तो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की सुंदर कांड का 11 बार संकल्पित करते हुए पाठ करना चाहिए. सभी रुका हुआ कार्य बजरंगबली महाराज की कृपा से सिद्ध हो जाएगा क्योंकि हनुमान जी महाराज के बारे में कहा गया है “चारों युग प्रताप तुम्हारा” 

अयोध्या: कलयुग में हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं जो जागृत रूप में इस धरती पर विराजमान है. ऐसा धार्मिक ग्रंथो में देखने को मिलता है. कहा जाता है कि इस कलयुग के राजा हनुमान जी महाराज है और उनको प्रसन्न करने के लिए अगर आप हनुमान चालीसा का प्रतिदिन जप करते हैं तो इससे हनुमान जी महाराज प्रसन्न होते हैं. ऐसी स्थिति में हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.

इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 2 अप्रैल को है. ऐसी स्थिति में 2 अप्रैल को हनुमान मंदिरों में हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है. हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए लोग अनेक प्रकार के उपाय करते हैं. लेकिन अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं तो ऐसा करने से न केवल आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है बल्कि सभी तरह के रोग से मुक्ति भी मिलती है तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि को पवन पुत्र हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह तिथि 2 अप्रैल को है हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए लोग जगह-जगह पर हनुमान जी के निमित्त भंडारे का आयोजन करते हैं. हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ करते हैं. इस दिन प्रात काल उठकर स्नान करना चाहिए. हनुमान चालीसा का सात आठवां 11 बार पाठ करना चाहिए. हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर चढ़ाएं, ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.

अगर कोई काम आप जल्दी सिद्ध करना चाहते हैं. तो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की सुंदर कांड का 11 बार संकल्पित करते हुए पाठ करना चाहिए. सभी रुका हुआ कार्य बजरंगबली महाराज की कृपा से सिद्ध हो जाएगा. क्योंकि हनुमान जी महाराज के बारे में कहा गया है “चारों युग प्रताप तुम्हारा”

अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से परेशान हैं. ग्रसित रोग से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा के “नासे रोग हरे सब पीरा” दोहे का 108 माला स्मरण करना चाहिए. ऐसा करने से समस्त रोग से मुक्ति मिलती है.

अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान है तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा के “जहां सुमति तहां संपति नाना” 111 बार इस दोहे का स्मरण करना चाहिए ऐसा करने से परिवार में गृह क्लेश समाप्त होता है और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है.

शाम के समय अपने घर में हनुमान जी की एक प्रतिमा आशीर्वाद की मुद्रा में रखकर उसके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए हनुमान जी महाराज को सिंदूर तिलक लगाए राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें संकट मोचन हनुमान जी महाराज की कृपा पूरे वर्ष परिवार पर बनी रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *